Bharat Taxi आज होगी लॉन्च, ओला-उबर की मनमानी पर लगेगा लगाम!

Bharat Taxi: आज देश के पहले सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ’भारत टैक्सी’ को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म उबर और ओला जैसे पहले से स्थापित प्लेटफॉर्म को टक्कर देने में खास माना जा रहा है। भारत टैक्सी एक कोऑपरेटिव मोबिलिटी मॉडल पर काम करती है, जो इसे दूसरे प्लेटफॉर्म से अलग बनाती है।

Bharat Taxi: केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 'भारत टैक्सी' का शुभारंभ करेंगे। देश के पहले सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ’भारत टैक्सी’ को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है। सरकार के इस कदम के साथ देश के टैक्सी बाजार में Uber और Ola जैसी प्राइवेट प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही है। भारत टैक्सी क्या है और कैसे काम करती है, इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

bharat Taxi

भारत टैक्सी आज होगी लॉन्च ( X handle @BharatTaxi)

क्या है भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म

पारंपरिक राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म से अलग भारत टैक्सी एक कोऑपरेटिव मोबिलिटी मॉडल पर काम करती है, जहां ड्राइवर केवल कॉन्ट्रैक्टर नहीं बल्कि इस प्लेटफॉर्म के पार्टनर होते हैं। इस मॉडल के तहत ड्राइवरों को अधिक अधिकार, सम्मानजनक कमाई और निर्णय-प्रक्रिया में भागीदारी मिलती है, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवा और नैतिक व पारदर्शी किराया सुनिश्चित होता है। साथ ही, यह व्यवस्था भारत के लिए एक स्थायी, न्यायसंगत और भरोसेमंद परिवहन इकोसिस्टम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

End of Feed