Bajaj Upcoming Bikes: भारतीय कार निर्माता कंपनी बजाज की नजरें फिलहाल 125cc कैटेगरी पर टिकी हुई हैं। हालांकि इस कैटेगरी में पहले से ही कंपनी की पल्सर 125 और पल्सर NS 125 बाइक्स मौजूद हैं लेकिन अब कंपनी इस सेगमेंट में एक नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें यहां हम बजाज की 125cc वाली CNG बाइक के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज की यह नई बाइक पल्सर N 125 हो सकती है। हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आइये जानते हैं इस बाइक में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
125cc कैटेगरी में नई बाइक लाएगी बजाज, जानिये क्या कुछ मिल सकता है खास
नई पल्सर N 125 में क्या होगा खास?
नई पल्सर N 125, पल्सर N160 के डिजाईन पर ही आधारित हो सकती है। हेडलाइट का डिजाईन हो, स्प्लिट सीट हो या फिर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ही क्यों न हो, इस बाइक में मौजूद ज्यादातर फीचर्स और इसका डिजाईन पल्सर N 160 के जैसा ही है। इस बाइक में आपको वहीं इंजन देखने को मिलेगा जो आपको पल्सर 125 में देखने को मिलता है लेकिन यह इंजन ज्यादा ताकत और टॉर्क जनरेट कर पाएगा।
टेस्टिंग बाइक में ये भी दिखा
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई बाइक के आगे वाले पहिये में डिस्क ब्रेक देखने को मिला जबकि बाइक के पीछे वाले पहिये में ड्रम ब्रेक देखने को मिलता है। रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज की इस बाइक में आपको सिंगल चैनल ABS देखने को मिल सकता है। फिलहाल 125cc सेगमेंट में मौजूद पल्सर 125 और पल्सर NS 125 की कीमत 90,771 से 1 लाख के बीच है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस नई बाइक की कीमत इन दोनों बाइक्स की कीमतों के बीच ही रखी जाएगी।
