नई Bajaj Pulsar का पहला टीजर जारी, 12 अगस्त को होगी लॉन्च

Bajaj Auto अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई नई Pulsar मोटरसाइकिल ला रही है। कंपनी ने इस बाइक का टीजर भी जारी कर दिया है।

Bajaj Auto ने अपनी आने वाली नई Pulsar मोटरसाइकिल का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने टीजर में बाइक की झलक दिखाई है, लेकिन अभी तक इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। टीजर में Twist Into An All-New Rush टैगलाइन के साथ कवर से ढकी हुई एक मस्कुलर बाइक दिखाई गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि Bajaj Pulsar लाइनअप में जल्द ही एक नया मॉडल शामिल होने वाला है।

Bajaj Pulsar

जल्द आ रही है नई बजाज पल्सर

नई Pulsar 125 या Pulsar 150 होने की संभावना

टीजर में दिखाई गई बाइक का डिजाइन हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखे गए Pulsar टेस्ट म्यूल से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। टेस्टिंग मॉडल को पूरी तरह से कवर किया गया था, लेकिन इसके डिजाइन एलिमेंट्स से अंदाजा लगाया गया था कि यह अगली जनरेशन Pulsar 125 या Pulsar 150 हो सकती है।

End of Feed