दिवाली पर कार खरीदने से पहले न करें ये गलतियां, कार लोन लेने से पहले जरूर चेक करें ये 7 बातें

Diwali Car Buying Tips: दिवाली पर कार लोन लेने से पहले ब्याज दर, APR, डाउन पेमेंट, EMI, क्रेडिट स्कोर और प्रोसेसिंग फीस की जांच करें। जानें कार लोन से जुड़ी जरूरी बातें।

दिवाली पर नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ कार की कीमत और EMI देखकर लोन लेने का फैसला न करें। कम ब्याज दर और छोटी EMI का ऑफर पहली नजर में अच्छा लग सकता है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस, दूसरे चार्ज और लोन चुकाने की शर्तें आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती हैं। ऐसे में कार लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के ऑफर की तुलना करना जरूरी है।

car buying guide

दिवाली पर कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान/Photo- AI

1. सिर्फ ब्याज दर नहीं, लोन की कुल लागत देखें

कार लोन लेते समय सबसे पहले ब्याज दर के साथ सालाना प्रतिशत दर यानी APR की जानकारी लें। इसमें ब्याज के अलावा लागू प्रोसेसिंग फीस, वैल्यूएशन और डॉक्यूमेंटेशन जैसे शुल्क भी शामिल हो सकते हैं। लोन देने वाले बैंक या फाइनेंस कंपनी से Key Fact Statement (KFS) जरूर मांगें। इससे लोन की लागत और जरूरी शर्तों को समझने में मदद मिलती है।

End of Feed