गहरे पानी में चलता दिखा Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 6 अप्रैल को हटेगा रिज्ता से पर्दा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2024, 09:52 PM IST

Ather Rizta New Video: एथर एनर्जी 6 अप्रैल को अपनी नई फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज्ता शोकेस करने वाली है। हाल में कंपनी के को—फाउंडर स्वप्निल जैन ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एथर रिज्ता ईवी गहरे पानी में चलती दिखाई दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एथर रिज्ता का नया वीडियो पेश
  • गहरे पानी में चलता दिखा रिज्ता
  • 6 अप्रैल को हटेगा ईवी से पर्दा

Ather Rizta New Video: एथर एनर्जी 2024 का कम्यूनिटी डे इवेंट में कई सारे बड़े ऐलान करने वाली है। एथर रिज्ता फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा इस इवेंट में कंपनी एक स्मार्ट हेलमेट भी पेश करने वाली है। हाल में एथर ने इस ईवी का एक वीडियो जारी किया है जिसमें ये गहरे पानी चलती दिखाई दे रही है। हमारा मानना है कि इसी इवेंट में एथर इस नए ईवी की बिक्री शुरू कर देगी। मार्केट में आते ही ये हेलमेट कंपनी की ओर से सबसे महंगी ऐक्सेसरी बन जाएगा। एथर एनर्जी के सीईओ और को-फाउंडर तरुण मेहता ने इसे टॉप सीक्रेट ऐक्सेसरी बताया है। 6 अप्रैल को होने वाले इस इवेंट में इससे पर्दा हटने में जानकारी दी है।

Ather Rizta Electric Scooter

हा मे एथ ईव वीडिय जार किय जिसमे गहर पान चलत दिखा रह

एथर रिज्ता फैमिली ईवी

एथर एनर्जी 6 अप्रैल को भारत में नई रिज्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। हाल में इस स्कूटर का फोटो अनुभव बस्सी ने अपने साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का और इसकी चाबी का फोटो साझा किया है। इस ई-स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसा नजर आ रहा है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि रिज्ता के साथ अब तक किसी भी स्कूटर में दिया गया सबसे ज्यादा बुट स्पेस मिलेगा। यानी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक सबको मिलाकर। इसके साथ 43 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा जिसमें आप पूरे महीने का राशन भर सकते हैं।

End of Feed