बिना हेलमेट बाइक के पीछे बैठे नजर आए Big-B, जाम से बचने के लिए ली लिफ्ट!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 15, 2023, 04:58 PM IST

Amitabh Bachchan ने अपने Instagram हैंडल से एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो Royal Enfield Himalayan के पीछे बैठे नजर आए हैं। ट्रैफिक से बचने के लिए ली गई इस कथित राइड में चालक और अमिताभ दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना हेलमेट बाइक पर चले बिग-बी
  • इंस्टाग्राम पर पोस्ट की इसकी फोटो
  • लोग ने इस बात पर जताई नाराजगी

Amitabh Bachchan Bike Ride सदी के महानायक अमूमन रोल्स रॉयस जैसी अपनी लग्जरी कारों से चलते हैं, लेकिन हाल में उनका एक फोटो वायरल हुआ है जो अब ट्रोल होने लगा है। ट्रैफिक जाम में फंसे अमिताभ बच्चन हाल में अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए पास से गुजर रहे एक रॉयल एनफील्ड हिमालयन राइडर के साथ बैठ गए। इस फोटो पर लोग नाराजगी इसीलिए जता रहे हैं क्योंकि बाइक चालक और पीछे बैठे अमिताभ बच्चन, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस द्वारा कोई टिप्पणी नहीं दी गई है।

Amitabh Bachchan Bike Ride Without Helmet

इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस द्वारा कोई टिप्पणी नहीं दी गई है

इंस्टाग्राम पर क्या बोले अमिताभ

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडर पर कमेंट और फोटो शेयर करते हुए कहा कि, “राइड के लिए धन्यवाद दोस्त, मैं तुम्हें नहीं जानता.. लेकिन मैं तुम्हारा आभार व्यक्त करता हूं कि तुमने मुझे समय पर डेस्टिनेशन तक पहुंचाया... उस स्थिति में तेजी से टैफिक पार किया जिससे निकल पाना लगभग नामुमकिन था। धन्यवाद टोपीवाले, शॉट्स और पीले टी-शर्ट वाले।”

End of Feed