फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी ने Police Unmanned Ground Patrol Partner (PUG) को लॉन्च कर अमेरिका का पहला पूरी तरह से स्वायत्त यानी ऑटोनोमस/ड्राइवरलेस पुलिस वाहन पेश किया है। यह प्रोजेक्ट मियामी-डेड शेरिफ ऑफिस और Policing Lab के संयुक्त प्रयास का परिणाम है, जिसका मकसद पैट्रोल दक्षता बढ़ाना और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार लाना है।
First Autonomous Police Vehicle PUG/Photo-CarScoops
PUG में क्या खास है?
- 360 डिग्री कैमरा सेटअप
- थर्मल इमेजिंग सेंसर
- लाइसेंस प्लेट रिकग्निशन सिस्टम
- ड्रोन लॉन्चर
12 महीने का पायलट प्रोग्राम
मियामी-डेड शेरिफ ऑफिस ने PUG को 12 महीने के पायलट प्रोग्राम में शामिल किया है। इसे शुरू में Community Affairs Bureau में तैनात किया गया है। स्थानीय इवेंट और सार्वजनिक स्थानों पर इसे टेस्ट किया जाएगा। मूल्यांकन में रिस्पॉन्स टाइम, अपराध निरोध, अधिकारी सुरक्षा की धारणा पर ध्यान दिया जाएगा। PUG में टैबलेट-बेस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम भी है, जिससे नागरिक सीधे फीडबैक साझा कर सकते हैं। इससे पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने की उम्मीद है।
भविष्य की योजना
पायलट प्रोग्राम के सफल परिणामों के बाद, मियामी-डेड PUG का इस्तेमाल अन्य विभागों में बढ़ा सकता है और यह अमेरिका भर में स्वायत्त पुलिस वाहनों की दिशा में प्रेरणा बन सकता है।
