Royal Enfield का नया गुरिल्ला लॉन्च होने को तैयार, कंपनी ने जारी किया नया टीजर

All New Royal Enfield Guerrilla Teased: रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द भारत में नई गुरिल्ला 450 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है और ताजा जानकारी के अनुसार इसे 17 जुलाई को मार्केट में उतारा जाएगा। इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का टीजर
  • देश में जल्द लॉन्च होगी मोटरसाइकिल
  • 17 जुलाई को शुरू होने वाली है बिक्री

All New Royal Enfield Guerrilla Teased: रॉयल एनफील्ड माने वाले कुछ महीनों में कई नई बाइक्स लॉन्च करने वाली है जिनमें से एक गुरिल्ला 450 है। कंपनी की ये नई मोटरसाइकिल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है और अब इसका नया टीजर भी जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 17 जुलाई 2024 को ये बाइक भारत में लॉन्च की जाएगी, इससे पहले ये डीलरशिप पहुंचना भी शुरू हो गई है। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 दिखने में पूरी तरह स्क्रैंबलर जैसी है जिसमें हिमालयन के पुर्जे लगाए गए हैं। हालांकि कई सारे पुर्जे यहां नए भी दिखाई दे रहे हैं।

Royal Enfield Guerrilla 450

17 जुलाई 2024 को ये बाइक भारत में लॉन्च की जाएगी

कितनी खास है नई गुरिल्ला 450

हाल में नजर आई बाइक चटक पीले रंग वाली है जिसमें ये खूब जंच भी रही है। इसके अलावा कंपनी की बाकी सारी बाइक्स के मुकाबले गुरिल्ला का डिजाइन भी काफी अलग है। रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को सड़क के साथ ऑफरोडिंग के हिसाब से तैयार किया है। यानी शहरी इलाकों के अलावा आप इसे पहाड़ों और कच्चे रास्तों पर भी आसानी से भगा सकते हैं। हालांकि कंपनी की बाकी मोटरसाइकिल के अलावा स्क्रैम 411 और हिमालयन की तरह ये भी साइज में पतली, लेकिन दमदार बाइक है।

End of Feed