महिंद्रा थार के 5 दरवाजों वाले वेरिएंट का ऐसा होगा डैशबोर्ड, मिल सकता है अर्माडा नाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 29, 2023, 08:20 PM IST

Mahindra Automotive बहुत जल्द 5 दरवाजों वाली New Thar SUV लॉन्च करने वाली है जिसके साथ Armada नाम जोड़ा जा सकता है। अब ऑस्ट्रेलिया के एक यूट्यूबर ने इस एसयूवी के Dashboard की फोटो जारी कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई महिंद्रा थार 5 डोर का डैशबोर्ड
  • अर्माडी नाम गाड़ी में जुड़ सकता है
  • 26 जनवरी को कर सकती है डेब्यू

Mahindra Thar 5 Door Dashboard: महिंद्रा मार्केट में जल्द 5 दरवाजों वाली नई थार लॉन्च करने वाली है जिसके साथ अर्माडा नाम जोड़ा जा सकता है। अभी ये जानकारी ताजा ही थी, कि ऑस्ट्रेलिया के एक यूट्यूबर ने इसका केबिन भी सामने ला दिया है। हालांकि भारतीय मार्केट के लिए इस डैशबोर्ड में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी लगातार देश में इसकी टेस्टिंग कर रही है और 26 जनवरी 2024 को इसे शोकेस किया जा सकता है। भारत में इस नई ऑफरोड एसयूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और लॉन्च होते ही ये मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी फोर्स गुरखा 5-डोर से तगड़ा मुकाबला करने वाली है।

Mahindra Thar 5 Door SUV Dashboard

मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी फोर्स गुरखा 5-डोर से तगड़ा मुकाबला करने वाली है

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!

हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। लंबे व्हीलबेस पर इस नई एसयूवी को तैयार किया जा रहा है जो केबिन में तीसरी पंक्ति के लिए पर्याप्त जगह लेकर आएगी।

End of Feed