Toyota ला रही है नई Innova Hycross, बदले हुए लुक और डिजाइन के साथ होगी एंट्री

Toyota अपनी पॉपुलर प्रीमियम MPV Innova Hycross के फेसलिफ्ट मॉडल को लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इस एमपीवी को भारत में 2022 में लॉन्च किया था।

Toyota अपनी पॉपुलर प्रीमियम MPV Innova Hycross का फेसलिफ्ट मॉडल लाने जा रही है। हाल ही में भारत में इसकी एक पूरी तरह कैमोफ्लाज (Camouflaged) टेस्ट कार को सड़कों पर देखा गया है। स्पाई शॉट्स से संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस MPV को नए डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और कुछ एडिशनल फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। हालांकि Toyota ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फेसलिफ्ट मॉडल की घोषणा नहीं की है।

Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द लेगा एंट्री

Innova Hycross कब हुई थी लॉन्च

Innova Hycross को भारत में दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में कंपनी के 4-5 साल के मिड-लाइफ अपडेट साइकिल को देखते हुए इसका फेसलिफ्ट 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा समय में Hycross देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम MPV में शामिल है, इसलिए इसके अपडेटेड मॉडल का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है।

End of Feed