हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) भारतीय बाजार की लोकप्रिय मिडसाइज एसयूवी में से एक है। अब कंपनी इसकी नई जेनरेशन पर काम कर रही है, जो अगले साल की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर पेश की जा सकती है। इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। नई 2027 Hyundai Creta मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और एडवांस फीचर्स के साथ आएगी। हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों और वीडियो से इसके इंटीरियर में बड़े बदलावों के संकेत मिले हैं। इस बार कंपनी का फोकस बेहतर केबिन, आराम और नई टेक्नोलॉजी पर रहने वाला है।
पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा नई क्रेटा का केबिन
डैशबोर्ड से लेकर स्क्रीन तक होंगे बड़े बदलाव
नई Hyundai Creta में पूरी तरह से नया डैशबोर्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पहले से स्लिम डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें हुंडई का नया Pleos Connect इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसके साथ Gleo AI आधारित वॉयस असिस्टेंट, एडवांस नेविगेशन सिस्टम और ऐप मार्केट जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
नई क्रेटा भारत में कंपनी की पहली Software-Defined Vehicle (SDV) बन सकती है। इसमें अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा ADAS सेफ्टी फीचर्स को भी पहले से बेहतर बनाया जा सकता है।
नई सीट और इंटीरियर ट्रिम्स
नई जनरेशन क्रेटा में सिर्फ स्क्रीन ही नहीं, बल्कि केबिन के दूसरे हिस्सों में भी बदलाव होंगे। इसमें नए डिजाइन के डोर ट्रिम्स, इंटीरियर पैनल और सीट अपहोल्स्ट्री मिल सकती है। टचस्क्रीन के नीचे फिजिकल बटन दिए जाने की भी संभावना है, जिससे ड्राइवर को जरूरी फंक्शन इस्तेमाल करने में आसानी होगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट और बॉस मोड जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
ज्यादा स्पेस और बेहतर कंफर्ट
नई क्रेटा को कंपनी के K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म पर नई Kia Seltos भी आधारित है। नए प्लेटफॉर्म और बढ़े हुए व्हीलबेस के कारण SUV पहले से ज्यादा लंबी, चौड़ी और स्पेशियस हो सकती है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग, रिक्लाइनिंग सीट, सेंटर आर्मरेस्ट और तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए जा सकते हैं। बूट स्पेस में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन की मिलेगी सुविधा
2027 Hyundai Creta की सबसे बड़ी खासियत इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक दिया जा सकता है। वहीं मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प भी जारी रह सकते हैं।
लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder, Renault Duster और अपकमिंग Kia Seltos से होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके फीचर्स और इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
