Royal Enfield Classic 350 हुई और भी स्मार्ट! नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

रॉयल एनफील्ड ने Classic 350 को नए अपडेट के साथ पेश किया है। अब इस बाइक के डुअल-चैनल ABS वाले वेरिएंट्स में दो नए फीचर्स मिलेंगे।

रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में 2026 Classic 350 को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार बाइक के डिजाइन या इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसे रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए कुछ जरूरी फीचर्स जोड़े हैं। सबसे बड़ा बदलाव Assist & Slipper Clutch और फास्ट चार्जिंग वाला USB Type-C पोर्ट है। हालांकि ये दोनों फीचर्स केवल डुअल-चैनल ABS वाले वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होंगे।

2026 Classic 350

पहले से ज्यादा स्मार्ट हुई Royal Enfield Classic 350

कितनी है कीमत

नई अपडेटेड Classic 350 की कीमत 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट Emerald Green की कीमत 2.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। वहीं, Redditch Red सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1.87 लाख रुपये रखी गई है, लेकिन इसमें नए फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

End of Feed