मारुति सुजुकी ला रही वैगनआर का फेसलिफ्ट मॉडल, मार्केट में आते ही हंगामा मचा देगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 27, 2023, 10:03 PM IST

Maruti Suzuki जल्द भारतीय मार्केट में New WagonR Facelift लॉन्च करने वाली है जिसे बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। ये ग्राहकों की पसंदीदा कारों में एक है और फेसलिफ्ट मॉडल बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 मारुति सुजुकी वैगनआर लॉन्च
  • टेस्टिंग के दौरान नजर आई हैचबैक
  • पैसा वसूल होगी वैगनआर फेसलिफ्ट

2024 Maruti Suzuki WagonR: मारुति सुजुकी 2024 की शुरुआती तिमाही में नई वैगनआर फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है जो आते ही धमाल मचाने को तैयार है। ये भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा हैचबैक में एक है जिसकी कीमत कम है और ये पैसा वसूल भी है। हाल में नई मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है। 2019 में इस हैचबैक की नई जनरेशन लॉन्च की गई थी जिसका फेसलिफ्ट मॉडल जल्द मार्केट में आने वाला है। बिना किसी स्टिकर्स के नजर आई नई वैगनआर दिखने में काफी आकर्षक है और कई बड़े बदलावों के साथ आने वाली है।

2024 Maruti Suzuki WagonR

2019 में इस हैचबैक की नई जनरेशन लॉन्च की गई थी जिसका फेसलिफ्ट मॉडल जल्द मार्केट में आने वाला है

दिखने में कितनी बदली

नई मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट के साथ कई बदलाव किए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान दिखा टेस्ट मॉडल नई डिजाइन के बंपर और रिफ्लैक्टर्स के साथ नजर आया है। कार का पिछला हिस्सा भी काफी बदल गया है जिसमें मामूली बदलावों के साथ टेललाइट हाउसिंग को ब्लैक कलर दिया गया है। बता दें कि ये फिलहाल प्रोटोटाइप है और लॉन्च के समय तक कंपनी इसमें कई अन्य बदलाव भी दे सकती है। इसकी अगली ग्रिल को नयापन देने के साथ नए अलॉय व्हील्स भी कार को मिल सकते हैं।

End of Feed