2024 Dzire अगस्त के अंत तक होगी लॉन्च, Maruti Suzuki Swift पर आधारित

New Generation Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक मारुति सुजुकी डिजायस की नई जनरेशन भारत में लॉन्च होने वाली है। अब अगस्त 2024 के अंत तक नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर लॉन्च की जाने वाली है। इसे फ्लीट सेगमेंट में कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है क्योंकि ये फुल पैसा वसूल सेडान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही नई जनरेशन डिजायर
  • अगस्त के अंत तक लॉन्च होगी कार
  • नई जनरेशन स्विफ्ट पर है आधारित

New Generation Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी की डिजायर भारतीय ग्राहकों की फेवरेट बहुत लंबे समय से बनी हुई है। इसे फ्लीट सेगमेंट में कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है क्योंकि ये फुल पैसा वसूल सेडान है। अब कंपनी अगस्त 2024 के अंत तक नई जनरेशन डिजायर लॉन्च करने वाली है। लंबे समय से देश की सड़कों पर इस कार की टेस्टिंग जारी है और पिछली बार दिखा टेस्ट मॉडल प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आया था। बता दें कि नई डिजायर कुछ समय पहले लॉन्च हुई नई जनरेशन स्विफ्ट पर आधारित होगी। इसे भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और नया के-सीरीज इंजन नई कार को मिलने वाला है।

2024 Maruti Suzuki Dzire

नई डिजायर कुछ समय पहले लॉन्च हुई नई जनरेशन स्विफ्ट पर आधारित होगी

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव!

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed