2024 फोर्स गुरखा 5 डोर का नया टीजर जारी, कंपनी ने दिखाई केबिन की झलक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 17, 2024, 09:26 PM IST

Force Gurkha 5 Door Interior Teased: फोर्स गुरखा 5 डोर और 3 डोर बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाली हैं। कंपनी ने नई गुरखा के इंटीरियर की झलक दिखाई है जो दिखने में काफी हाइटेक लग रहा है। इसमें कार के टचस्क्रीन, टीएफटी आईसी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टीपीएमएस और एयरबैग्स की जानकारी मिल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई फोर्स गुरखा का इंटीरियर टीज
  • भारतीय मार्केट में जल्द होगी लॉन्च
  • लुक के मामले में सस्ती जी-वैगन

Force Gurkha 5 Door Interior Teased: फोर्स मोटर बहुत जल्द भारत में नई 5 दरवाजों वाली गुरखा एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका नया टीजर सामने है। कंपनी ने नई गुरखा के इंटीरियर की झलक दिखाई है जो दिखने में काफी हाइटेक लग रहा है। इसमें कार के टचस्क्रीन, टीएफटी आईसी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टीपीएमएस और एयरबैग्स की जानकारी मिल गई है। दिखने में नई गुरखा बहुत जोरदार है जो सस्ती मर्सिडीज जी वैगन भी कही जा रही है। इस एसयूवी के साथ कंपनी इंजन भी मर्सिडीज का ही देती है और इसका स्टाइल और डिजाइन जी वैगन से काफी मिलता-जुलता है।

Force Gurkha 5 Door Interior

कंपनी ने नई गुरखा के इंटीरियर की झलक दिखाई है जो दिखने में काफी हाइटेक लग रहा है

एसयूवी में क्या नया, क्या पुराना

5 डोर वेरिएंट के साथ कंपनी 3 डोर वेरिएंट का अपडेटेड वर्जन भी लॉन्च करने वाली है। पांच दरवाजों वाली नई फोर्स गुरखा दिखने में इसके 3-डोर मॉडल जैसी ही है, चाहे अगला हिस्सा हो, हेडलाइट हो, स्नॉर्कल हो, बंपर्स हों या फिर टेललाइट्स हों, सब मौजूदा गुरखा जैसा ही है। इस दमदार ऑफ रोडर में अब 3 की जगह पांच दरवाजे दिए जाएंगे और इसके साथ नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिले हैं जो ऑल टेरेन टायर्स से लैस हैं। गुरखा की लंबाई बढ़ने के बाद स्वाभाविक रूप से इसका व्हीलबेस बढ़ा है जिससे बीच की कतार वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह बन गई है।

End of Feed