डॉ. हंसा योगेंद्र प्रसिद्ध योग गुरु और मुंबई स्थित द योग इंस्टीट्यूट की निदेशक हैं। वह कई दशकों से योग, स्वास्थ्य, संतुलित आहार और बेहतर जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। सरल और व्यावहारिक अंदाज में योग की शिक्षा देने के कारण वह देश-दुनिया में लोकप्रिय हैं। उन्होंने Yoga for All, The Sattvik Kitchen और 7 Rules to Reset Your Mind and Body for Greater Well-Being जैसी कई चर्चित किताबें लिखी हैं। वह दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम Yoga for Better Living की प्रस्तोता भी रही हैं। यह कार्यक्रम पहली बार 1980 में DD National पर प्रसारित हुआ था।