यूक्रेन को पटरी पर लाने के लिए हर महीने 7 बिलियन डॉलर की जरूरत-जेलेंस्की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 07:18 AM IST

रूस- यूक्रेन का संकट कब खत्म होगा इसके बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने जेलेंस्की और पुतिन दोनों से मिलने की बात भी कही है। इन सबके बीच जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन को पटरी पर लाने के लिए हर महीने करीब 7 बिलियन डॉलर की जरूरत है।

google

विश्व बैंक ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध में लगभग दो महीने, युद्ध प्रभावित देश को लगभग 60 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने गुरुवार को कहा कि युद्ध अभी भी जारी है और उसकी वजह से अलग तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं। इस बीच क्रेमलिन ने ईस्टर के लिए शांति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह शांति के लिए आशान्वित है। घाटे के बीच अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए, जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन को एक महीने में 7 बिलियन अमरीकी डालर की सहायता की आवश्यकता है।

यूक्रेन को पटरी पर लाने के लिए हर महीने 7 बिलियन डॉलर की जरूरत-जेलेंस्की

यूक्रेन को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है रूस
रूसी सेना का मकसद यूक्रेन में उन सभी वस्तुओं को नष्ट करना है जो जीवन के लिए आर्थिक आधार के रूप में काम कर सकती हैं। इसमें रेलवे स्टेशन, खाद्य गोदाम, तेल, रिफाइनरियां शामिल हैंं। जेलेंस्की ने विश्व बैंक और आईएमएफ के नेताओं को वीडियो लिंक के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को यूक्रेन की मदद के लिए 1.3 अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता, हथियार और आर्थिक सहायता की घोषणा की। बता दें कि इसमें 80 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति को शुक्रिया करते हुए  यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि वो रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के लिए POTUS और अमेरिकी लोगों के आभारी हैं। इस मदद की आज पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है।

End of Feed