G7 Summit: पीएम मोदी के पास आकर इस तरह मिले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 11:57 PM IST

जर्मनी के श्लॉस इलमाऊ में जी 7 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए और उनका अभिवादन किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के जर्मनी दौरे पर हैं। वो यहां श्लॉस इलमाउ में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की। एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें देखा जा सकता है कि समूह फोटो से पहले बाइडेन खुद चलकर पीएम मोदी के पास आते हैं और उनका अभिवादन करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी भी उनसे गर्मजोशी से मिलते हैं।

G7 Summit: पीएम मोदी के पास आकर इस तरह मिले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, देखें वीडियो

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का स्वागत किया। शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले मोदी ने बाइडन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से हाथ मिलाया। सभी नेता ग्रुप फोटो के लिए इकट्टा हुए थे। इस सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि मैं आज जी7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करूंगा, जिसमें हम विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।  

End of Feed