यूएस ओपन 2022 में सेरेना विलियम्स ने पहने 400 हीरे जड़े जूते, तस्वीरें और Video देख खुली रह जाएंगी आंखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 09:58 AM IST

US Open 2022:

google

US Open 2022: अमेरिका की धुरंधर टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने हाल ही में अपने संन्यास की घोषणा की है। फिलहाल वह US ओपन में खेल रही हैं। उन्होंने अपने आखिरी टूर्नामेंट में पहले दौर का मैच जीता है। सेरेना ने मोंटेनीग्रो की 80वीं रैंकिंग की खिलाड़ी दांका कोविनिच को 6-3, 6-3 से हराकर शानदार शुरुआत की। खेल के अलावा सेरेना विलियम्स एक और चीज से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं, वह है उनके जूते।

यूएस ओपन 2022 में सेरेना विलियम्स ने पहने 400 हीरे जड़े जूते, तस्वीरें और Video देख खुली रह जाएंगी आंखें
Photo Credit: Twitter

आपको जानकर हैरानी होगी कि सेरेना विलियम्स ने ऐसे जूते पहने जिसमें 400 हीरे जड़े थे। पीपल मैग्जीन के अनुसार, टेनिस चैंपियन ने यूएस ओपन मैच में हाथों से डिजाइन किए गए Nike के जूते में उतरी थीं। इस जूते में एक-दो नहीं बल्कि 400 हीरे जड़े थे। अपने इस जूते की वजह से वह एक बार फिर खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।

End of Feed