Twitter ने उठाया बड़ा कदम, बिना सहमति के पर्सनल फोटो और वीडियो शेयर करने पर लगाया बैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2021, 07:59 AM IST

Twitter Safety Policy Update: ट्विटर के सीईओ के तौर पर जिम्मेदारी संभालते ही पराग अग्रवाल ने बड़ा कदम उठाया है जिसके तहत किसी को भी निजी व्यक्तियों की सहमति के बिना उनकी तस्वीरों या वीडियो को साझा करने की अनुमति नहीं होगी।

google

सैन फ्रांसिस्को : ट्विटर ने मंगलवार को नए नियमों की शुरुआत कर दी है। जिसमें यूजर्स की फोटो और वीडियो को उनकी सहमति के बिना अन्य लोग साझा नहीं कर सकेंगे। ट्विटर ने यह कदम तब उठाया है जब उसके नए सीईओ पराग अग्रवाल ने जिम्मेदारी संभाली है। ट्विटर के मुताबिक इस अपडेट के पीछे उसका मकसद उत्पीड़न विरोधी नीतियों को और अधिक मजबूत बनाना है।

Twitter ने उठाया बड़ा कदम, बिना सहमति के पर्सनल फोटो और वीडियो शेयर करने पर लगाया बैन

ट्विटर का बयान

नए नियमों के तहत, जो लोग पब्लिक फीगर नहीं हैं, वे ट्विटर से उन तस्वीरों या वीडियो को हटाने के लिए कह सकते हैं जो बिना उनकी सहमति के पोस्ट की गई हैं। ट्विटर ने कहा कि यह नीति उन "जानी मानी हस्तियों (पब्लिक फीगर) या व्यक्तियों पर लागू नहीं होती है जब मीडिया उनके ट्वीट को सार्वजनिक हित में साझा करता है।' इसमें निजी जानकारी को उजागर करने की धमकी देना या दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना भी शामिल है।

End of Feed