एशियन गेम्स की नई तारीखों की हुई घोषणा, जानिए अगले साल कब होगा आगाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 05:46 PM IST

Postponed Hangzhou Asian Games: स्थगित हुए एशियन गेम्स की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। गेम्स का आयोजन अगले साल चीन के हांग्जो में होगा।

google

बीजिंग: एशियाई गेम्स 2022 को चीन में मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक हांग्जो में आयोजित किया जाएगा। ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने कुवैत में मंगलवार को नई तारीखों का ऐलान किया। ओसीए द्वारा जारी एक बयान और चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा पुष्टि की गई।

एशियन गेम्स की नई तारीखों की हुई घोषणा, जानिए अगले साल कब होगा आगाज

'नई तारीखों के लिए टास्क फोर्स'

बयान में कहा गया, "19वें एशियन गेम्स को मूल रूप से 10 से 25 सितंबर 2022 तक हांग्जो में आयोजित करने की योजना थी, हालांकि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण गेम्स को स्थगित कर दिया गया था। 6 मई 2022 को कार्यकारी बोर्ड (ईबी) और गेम्स की नई तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए ईबी द्वारा एक 'टास्क फोर्स' बनाया गया था।"

End of Feed