UPSC Topper 2021: IAS एग्जाम को ऐसे करें क्रैक, टॉपर श्रुति शर्मा ने दिए सक्सेस टिप्स, Watch इंटरव्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 02:26 PM IST

UPSC Civil Services Topper 2021 Shruti Sharma Interview: यूपीएससी 2021 की परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में आईएएस परीक्षा की कामयाबी के गुर सुझा किए।

google

UPSC Civil Services Topper 2021 Shruti Sharma Interview:  UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 में इस बार भी लड़कियों ने कमाल कर दिखाया। यूपी के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने इस बार UPSC परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। श्रुति, दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से सिविल सेवा परीक्षाओं की कोचिंग ले रही थीं। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में श्रुति शर्मा ने सफलता के कई टिप्स दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में खुशी जाहिर करते हुए श्रुति ने कहा कि अब खुश हूं और एक राहत भी है कि पढ़ाई पूरी हुई क्यूंकि सिलेबस भी बहुत ज्यादा रहा और लगातार पढ़ाई करती रही और पढ़ाई करते वक्त समय नहीं देखा। अब मौका मिला है तो खुश हूं कि अब देश कि सेवा करूंगी।

पहले प्रयास में नहीं मिली थी कामयाबी

End of Feed