LIVE

CBSE 10th, 12th Result 2022: शिक्षा मंत्री ने बुलाई सीबीएसई बोर्ड की बैठक, कल इस समय जारी हो सकता है 10वीं-12वीं के रिजल्ट!

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 14, 2022, 15:19 IST

CBSE 10th, 12th Result 2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कक्षा 10, 12 के परिणाम 2022 की तारीख और समय जल्द ही घोषित करेगा। खबरों की मानें तो सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है और नतीजों को जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। ताकि परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जा सके। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र रिजल्ट्स को इस पेज से आसानी से देख सकेंगे। यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

CBSE 10th, 12th Result 2022: शिक्षा मंत्री ने बुलाई सीबीएसई बोर्ड की बैठक, कल इस समय जारी हो सकता है 10वीं-12वीं के रिजल्ट!

CBSE 10th, 12th Result 2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10, 12 परिणाम दिनांक और समय, डायरेक्ट लिंक, मेरिट सूची, आदि पर लेटेस्ट और प्रामाणिक अपडेट के लिए इस पेज पर विजिट करते रहें। सीबीएसई टर्म 2 परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र ध्यान दें यदि परिणाम के दिन आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि का उपयोग करके डिजिलॉकर के माध्यम से cbse term 2 result देख सकते हैं। बोर्ड एसएमएस के जरिए भी परिणाम भेज सकता है और उमंग एप पर अपलोड कर सकता है।

CBSE 10th 12th Result 2022 Official Date LIVE: Check here

सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12वीं टर्म् 2 के परिणाम और फाइनल परिणाम 2022 इस महीने आने की पूरी उम्मीद है। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.gov.in पर परिणाम घोषित करेगा।

CBSE 10th 12th Result 2022 Link

JUL 14, 2022 15:08 IST

CBSE Board Result 2022 - पासिंग परसेंटेज रह सकता है कम

पिछली बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट लगभग शत प्रतिशत था, लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजि की गई थी। ऐसे में पासिंग परसेंटेज पिछली बार की तुलना में कम देखा जा सकता है। 

JUL 14, 2022 14:40 IST

CBSE Board Result 2022 Live - रद्द कर दी गई थी परीक्षा

पिछली बार कोरोना वायरस के चलते10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था। लेकिन इस बार 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजि की गई थी।

JUL 14, 2022 14:22 IST

CBSE Board Result 2022 - एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबहसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, अब CBSE 10 या CBSE 12 टाइप कर स्पेश दें और अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUL 14, 2022 14:05 IST

CBSE Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

inidaresults.com

JUL 14, 2022 13:50 IST

CBSE Board Result 2022 - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

बता दें बोर्ड इस बार कक्षा 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। कयास लगाया जा रहा है सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के टॉपर्स को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि इस पर किसी अधिकारी या बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

JUL 14, 2022 13:26 IST

CBSE Board Result 2022n Live - यहां देखें सबसे पहले

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों से अनुरोध है कि लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्वीटर अकाउंट पर विजिट करते रहें, रिजल्ट जारी होने के बाद यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JUL 14, 2022 12:47 IST

CBSE Board Result 2022 Live - कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कल दोपहर तक कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं के परिणाम जारी होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद cbse board की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 14, 2022 12:30 IST

CBSE Board Result 2022 - रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। साथ ही इंटरनेट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JUL 14, 2022 12:12 IST

CBSE Board Result 2022 Live - यहां देखें सबसे पहले

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUL 14, 2022 11:50 IST

CBSE Board Result 2022 - टर्म - 2 के रिजल्ट का इंतजार

इस बार सीबीएसई 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी किया गया था, वहीं अब सेकेंड टर्म का रिजल्ट भी जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 14, 2022 11:37 IST

CBSE Board Result 2022 - ऑफलाइन मोड पर परीक्षा

बता दें पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था। लेकिन इस बार प्रदेश सरकार के आदेश के बाद ऑफलाइन मोड पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। 

JUL 14, 2022 11:28 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। 

JUL 14, 2022 11:03 IST

CBSE 10th Result 2022 - ऐसे चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायप्रति निकाल सकते हैं।

JUL 14, 2022 10:50 IST

CBSE Board Result 2022 Live - पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य है। साथ ही प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। किसी भी एक विषय में 30 प्रतिशत से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन यदि आपके दो से अधिक विषयों में कम मार्कस आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। 

JUL 14, 2022 10:29 IST

CBSE 10th Results 2022 - इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

cbse.gov.in

cbseresults.com

parikshasangam.cbse.gov.in

idiaresults.com

JUL 14, 2022 10:04 IST

CBSE Board Result 2022 - जल्द जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUL 14, 2022 09:32 IST

CBSE results Live - आंतरिक मूल्यांकन के लिए 50 प्रतिशत वेटेज?

छात्रों ने यह भी सुझाव दिया है कि आंतरिक मूल्यांकन के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाए और शेष 50 प्रतिशत को टर्म 1 और टर्म 2 में विभाजित किया जाए। हालांकि इस पर सीबीएसई की तरफ से कोई रिप्लाई या आधिकारिक जानकारी नहीं है, मीडिया सोर्स के अनुसार, इसी सप्ताह रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई सूचना आ सकती है।

JUL 14, 2022 08:56 IST

CBSE 10 and 12th results Live - आंतरिक मूल्यांकन के लिए मिलेगा वेटेज?

एक रिपोर्ट के अनुसार, छात्र यह मांग कर रहे हैं कि सीबीएसई आंतरिक मूल्यांकन के लिए ज्यादा से ज्यादा वेटेज दे, ताकि छात्रों को उनके साल भर के प्रदर्शन के आधार पर रैंक किया जा सके। बता दें, अभी बोर्ड ने अपनी तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।
 

JUL 14, 2022 08:28 IST

CBSE 10 and 12th results Live - ऑफलाइन परीक्षा का रिजल्ट जल्द

पिछले साल Central Board of Secondary Education (CBSE) को परीक्षा के बिना परिणाम घोषित करना पड़ा था, लेकिन इस बार परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई हैं जिसका रिजल्ट इसी माह जुलाई में जारी होगा, आधिकारिक जानकारी आते ही यहां आपसे साझा किया जाएगा।

JUL 14, 2022 07:55 IST

CBSE 10 and 12th results Live - टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा में यह था मुख्य अंतर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से आयोजित टर्म 1 परीक्षा पूरी तरह से MCQ-आधारित थी, जिसमें केवल सही विकल्प पर क्लिक करना होता है जबकि टर्म 2 परीक्षा सब्जेक्टिव थी, यानी यहां पूरा पूरा उत्तर लिखना था।

JUL 14, 2022 07:10 IST

CBSE results Live - टर्म 1 पूछा गया पाठ्यक्रम का पहला 50 प्रतिशत

पहली बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड एग्जाम को दो टर्म में आयोजित किया गया, इस दौरान पाठ्यक्रम का पहला 50 प्रतिशत भाग टर्म 1 में पूछा गया जबकि और दूसरा हाफ टर्म 2 में पूछा गया था। अब इन दोनों टर्म के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है।

JUL 14, 2022 06:29 IST

CBSE class 10 and 12th results Live - दोनों टर्म के लिए फाइनल रिजल्ट जारी ?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इतिहास में पहली बार कक्षा 10 और कक्षा 12 के बोर्ड पेपर्स को दो टर्म में बांटा गया है। यहां तक कि सिलेबस को भी दो हिस्सों में बांटा गया था। अब इस माह दोनों टर्म के लिए फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

JUL 14, 2022 06:00 IST

CBSE Result 2022 At DigiLocker: डिजिलॉकर पर भी आएगा सीबीएसई रिजल्ट

सीबीएसई की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in के अलावा, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के स्कोरकार्ड डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in की मदद से भी छात्रों को उपलब्ध होंगे।

JUL 14, 2022 05:53 IST

CBSE Result 2022 Term 2: स्कोरकार्ड देखने के स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
सीबीएसई रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें।
रोल नंबर जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सीबीएसई 2022 परिणाम सब्मिट करें और डाउनलोड करें।

JUL 14, 2022 00:56 IST

CBSE Results 2022: परीक्षा संगम पोर्टल पर भी सीबीएसई रिजल्ट

सीबीएसई, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने cbse.gov.in वेबसाइट पर एक नया टैब लॉन्च किया गया है। बोर्ड के अनुसार नया टैब - परीक्षा संगम, 'सभी परीक्षा गतिविधियों के लिए एक व्यापक वन-स्टॉप पोर्टल' है।

JUL 13, 2022 23:40 IST

CBSE Class 12 Result: यूजीसी की सीबीएसई रिजल्ट को लेकर गाइडलाइन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से उच्च शिक्षा संस्थान (एचईआई) को सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा के बाद ग्रेजुएशन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए लास्ट डेट तय करने को कहा है।

JUL 13, 2022 23:21 IST

CBSE Class 12 Result Date: क्या सीबीएसई रिजल्ट की डेट?

सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 2 परीक्षा रिजल्ट किसी भी समय घोषित किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक वेबसाइट Cbseresults.nic.in की मदद से सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम की मेजबानी की जाएगी। बोर्ड ने शैक्षणिक सेशन 2021-22 के लिए दो स्टेप्स में परीक्षा आयोजित होगी। समेकित सीबीएसई परिणाम 2022 को टर्म 1 और टर्म 2 में में मिले अंकों को देखते हुए जल्द घोषित होगा।

JUL 13, 2022 22:40 IST

CBSE 10th, 12th Result 2022: सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट की लिस्ट

सीबीएसई यहां बताई गई वैकल्पिक वेबसाइट पर कक्षा 10वी और कक्षा 12वीं के बोर्ड परिणाम घोषित करेगा:
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- results.gov.in
- results.nic.in

JUL 13, 2022 21:59 IST

CBSE Class 12 Result Term 1: स्कूलों से हासिल कर सकेंगे मार्कशीट

सीबीएसई ने ऑफ़लाइन फॉर्मेट में टर्म 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा करेगा। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं टर्म 1 की परीक्षा की मार्कशीट संबंधित स्कूलों को भेजी है और छात्र अपनी मार्कशीट स्कूलों से हासिल कर सकते हैं।

JUL 13, 2022 21:22 IST

CBSE 10th Result 2022: बीते साल 10वीं सीबीएसई का पास प्रतिशत

सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 2021 में, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया था। त्रिवेंद्रम जिला 99.28 प्रतिशत के सबसे ज्यादा पास प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा है।

JUL 13, 2022 20:49 IST

Cisce.org Class 10 Semester 2 Result: कैसे चेक करें

आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
उस लिंक पर क्लिक करें जो कहता है, 'आईसीएसई परिणाम 2022'
अपनी ब्रांच के साथ लॉग इन करें और सबमिट करें।
CISCE Class 10 Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आईसीएसई स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

JUL 13, 2022 20:10 IST

ICSE Board Results 2022: रिजल्ट की वेबसाइट

छात्र यहां दी गई आधिकारिक वेबसाइट से सीआईएससीई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं:
results.cisce.org
cisce.org
results.nic.in

JUL 13, 2022 19:41 IST

CISCE 10th Result 2022: जल्द रिजल्ट Cisce.org पर होगा जारी

CISCE ने 25 अप्रैल से 20 मई, 2022 तक दूसरे सेमेस्टर के लिए ICSE (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। CISCE कक्षा 10 परिणाम 2022 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर आने की उम्मीद है।

JUL 13, 2022 19:08 IST

CBSE Result 2022: दो टर्म के एग्जाम

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दो टर्म में परीक्षा आयोजित की थी। नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा, बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए आयोजित की गई थी, जबकि टर्म 2 परीक्षाओं में विश्लेषणात्मक और केस-स्टडी आधारित प्रश्न थे और अप्रैल-मई 2022 में आयोजित हुए थे। बोर्ड ने पास, फेल या जरूरी रिपीट के रूप में टर्म 1 के परिणाम की घोषणा नहीं की थी। अंतिम सीबीएसई 2022 परिणाम 2 परीक्षा रिजल्ट के साथ पब्लिश किया जाएगा।

JUL 13, 2022 18:41 IST

CBSE Class 10 Result 2022: कहां-कहां से करें चेक

छात्र इन वैकल्पिक तरीकों के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 10 (हाई स्कूल) रिजल्ट 2022 को चेक कर सकते हैं
आधिकारिक वेबसाइट
एसएमएस की मदद से
आईवीआरएस
डिजिटल लॉकर
परीक्षा संगम पोर्टल

JUL 13, 2022 18:15 IST

CBSE 10th Result 2022: बीते सालों का पास प्रतिशत

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के बीते 5 सालों के परिणाम यहां पर चेक कर सकते हैं।

2017- 93.12 फीसदी

2018- 86.7 प्रतिशत

2019- 91.10 फीसदी

2020- 91.46 प्रतिशत

2021- 99.04 फीसदी

JUL 13, 2022 17:40 IST

Cbse.result.nic 2022 Class 10: चेक करने के लिए जरूरी विवरण

छात्र अपना सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 cbseresults.nic.in पर निम्नलिखित क्रेडेंशियल का उपयोग करके देख सकते हैं:
रोल नंबर,
जन्म तिथि, और
स्कूल कोड

JUL 13, 2022 16:53 IST

CBSE 10th Result 2022: CGPA को प्रतिशत में कैसे बदलें

छात्र दिए गए फॉर्मूले का उपयोग करते हुए अपने सीबीएसई 10वीं सीजीपीए अंकों को प्रतिशत अंकों में बदल सकते हैं।
CGPA x 9.5 = __% मार्क्स।

JUL 13, 2022 16:17 IST

CBSE Result 2022 Class 12: पहले कौन सा रिजल्ट होगा जारी

जैसा कि पिछले सालों में देखा गया है, बोर्ड कक्षा 10वीं सीबीएसई रिजल्ट की घोषणा से पहले सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट घोषित कर सकता है और उम्मीद है कि जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे।

JUL 13, 2022 15:55 IST

Cisce.org कक्षा 10वीं रिजल्ट SMS से करें चेक

कक्षा 10वीं आईसीएसई रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जा सकता है। ICSE सेमेस्टर 1 परिणाम 2021-2022 को एसएमएस की मदद से एक्सेस किया जा सकता है। छात्रों को ICSE पर SMS करके 09248082883 पर मैसेज करना होगा।

JUL 13, 2022 15:06 IST

CBSE Board Result 2022 - पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। ध्यान रहे यदि आपको दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। 

JUL 13, 2022 14:47 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

फिलहाल बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कल 15 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUL 13, 2022 14:26 IST

CBSE Board Result 2022 - शत प्रतिशत होगा रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं के छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी देता है। ऐसे मे इस बार भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट अच्छा देखने को मिल सकता है। बता दें पिछली बार 10वीं 12वीं का रिजल्ट लगभग शत प्रतिशत था, करीब सभी छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।

JUL 13, 2022 14:05 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां मिलेगी संपूर्ण जानकारी

बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने हाल ही में परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया था। इसे तीन खंडों में विभाजित किया गया है। खंड 1 यानी गंगा में स्कूल सेक्शन को रखा गया है। छात्र यहां रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें बर्ड ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से लिंक किया है, यहां कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आप यहां सबसे पहले देख सकेंगे।

JUL 13, 2022 13:47 IST

CBSE Board Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड टर्म 2 का रिजल्ट जल्द

इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने टर्म-1 का रिजल्ट मार्च में जारी कर दिया था, वहीं अब छात्रों के टर्म 2 के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 13, 2022 13:35 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - बिना नोटिफिकेशन के रिजल्ट

पिछले साल के आंकड़ो पर एक नजर डालें तो सीबीएसई कभी नोटिफिकेशन जारी करने के बाद रिजल्ट जारी नहीं करता है। हालांकि मीडिया एजेंसियों द्वारा इससे पहले छात्रों व अभिभावकों को संकेत दे दिया जाता है। ऐसे में इस बार भी कयास लगाया जा रहा है कि 15 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

JUL 13, 2022 13:14 IST

CBSE Board Result 2022 - बोर्ड ने बुलाई अधिकारिओं की बैठक

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शिक्षा विभाग ने आजव बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है, कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद होंगे। बैठक के बाद रिजल्ट की तारीख औऱ समय की पुष्टि की जा सकती है। हालांकि इस पर बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUL 13, 2022 12:59 IST

CBSE Board Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी इसलिए छात्रों को अपने रिजल्ट का अधिक इंतजार है।

JUL 13, 2022 12:48 IST

CBSE Board Result अन्य बोर्ड भी कर रहे इंतजार

बता दें सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार अन्य बोर्ड भी कर रहे हैं, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री ने बच्चों के से परीक्षा पर चर्चा किया था। साथ ही हर बार सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा देखा जाता है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि इस पर बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUL 13, 2022 12:40 IST

CBSE Board Result 2022 - पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट

पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। इसी क्रम में बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ल

JUL 13, 2022 12:33 IST

CBSE Board Result 2022 - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें, यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।

JUL 13, 2022 12:29 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां करे रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

indiaresults.com

JUL 13, 2022 11:50 IST

UP Polytechnic Result 2022 - रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। फिलहाल अभी रिजल्ट से संबधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

JUL 13, 2022 11:27 IST

CBSE Board Result 2022 - बोर्ड कर सकता है सरप्राइज

पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड हर बार एकदम से रिजल्ट जारी कर छात्रों को सरप्राइज करता है, ऐसे में इस बार भी कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकें।

JUL 13, 2022 11:03 IST

CBSE Board Result 2022 Live - सेकेंड टर्म का रिजल्ट जल्द

सीबीएसई बोर्ड ने इस बार 10वीं 12वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी किया गया था, वहीं सेकेंड टर्म के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार भी खत्म होने वाला है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। 

JUL 13, 2022 10:44 IST

CBSE Board Result 2022 - कंपार्टमेंट परीक्षा के नियम

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपके एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। यदि आपके कंपार्टमेंट की परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

JUL 13, 2022 10:40 IST

CBSE Board Result 2022 - साइट क्रैश होने पर क्या करें।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर निराश ना हों छात्र एसएमएस व डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUL 13, 2022 10:27 IST

CBSE Board 120th 12th Result 2022 - मिलते हैं ग्रेड मार्क्स

बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) कक्षा 10वीं में मार्क्स के बजाए ग्रेड्स देता है। तथा यहां परसेंटेज के बजाए सीजीपीए दिया जाता है। सीजीपीए का परसेंटेज निकालने के लिए, अपने सीजीपीए को 9.8 से गुणा कर दें। परसेंटेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUL 13, 2022 10:08 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

सीबीएसई बोर्ड इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के टॉपर्स को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि किसी अधिकारी या बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

JUL 13, 2022 09:51 IST

CBSE Board Rsult 2022 - रीचेकिंग का विकल्प

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपकी अपेक्षानुसार किसी विषय में कम मार्क्स रह जाते हैं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यहां रीचेकिंग का विकल्प मौजूद होता है। ध्यान रहे इसके लिए छात्रों को विषयवार 500 रुपये का भुगतान करना होता है। साथ ही ध्यान रहे रीचेकिंग के बाद यदि आपके कम मार्क्स आ जाते हैं तो वो भी स्वीकार करना होगा। 

JUL 13, 2022 09:41 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। रिजल्ट से संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही आपको यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा, छात्र यहां अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUL 13, 2022 09:27 IST

CBSE Board Result 2022 - बोर्ड ने बुलाई आपातकाल बैठक

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड के अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक के दौरान रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

JUL 13, 2022 09:21 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।Rte छात्र यहां अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUL 13, 2022 09:06 IST

CBSE Board Result 2022 Live - नये सत्र के लिए पाठ्यक्रम जारी

बता दें बोर्ड ने 2022-23 नये शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है, इससे साफ होता है कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो 15 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

JUL 13, 2022 09:03 IST

CBSE Board Result 2022 - साइट क्रैश होने पर क्या करें

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, साइट क्रैश होने पर निराश ना हों, छात्र एसएमएस के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, अब CBSE 10 या CBSE 12 कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 5676750 पर भेज दें, रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUL 13, 2022 08:58 IST

CBSE Board Result 2022 - टॉपर्स की लिस्ट तैयार

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने  कक्षा 10वीं  और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट तैयार कर ली है तथा फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड टॉपर्स की लिस्ट को शिक्षा मंत्रालय भेजा गया है। हालांकि बोर्ड इस पर को कोई आधिकारिक पुष्टि नही की है। इससे साफ होता है कि सीबीएसई किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। 

JUL 13, 2022 08:56 IST

CBSE Board 10th Result 2022 - परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च

बता दें बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया है। इसे गंगा, यमुना और सरस्वती तीन खंडों में विभाजित किया गया है। गंगा यानी स्कूल सेक्शन में जाकर छात्र परीक्षा व रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने इस पोर्टल को लॉन्च कर छात्रों के समस्याओं का समाधान कर दिया है। 

JUL 13, 2022 08:47 IST

CBSE Board Result 2022 - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था। लेकिन इस बार शिक्षा विभाग के आदेश के बाद बोर्ड ने ऑफलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित की थी। 

JUL 13, 2022 08:19 IST

CBSE Board Result 2022 - ऐसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि, ओरिजिनल मार्कशीट कहां से मिलेगी। बता दें बोर्ड रिजल्ट जारी करने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवाता है। छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकते हैं।

JUL 13, 2022 07:58 IST

CBSE Board Result 2022 - पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स चाहिए। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्कस से कम अंक आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन यदि आपके कंपार्टमेंट परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

JUL 13, 2022 07:32 IST

CBSE Board Result 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें नजर

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी करते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही यहां आपको रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें और केंद्रीय शिक्षा मेंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर विजिट करते रहें, यहां आपको रिजल्ट से संबंधित जानकारी सबसे पहले दी जाएगी।

JUL 13, 2022 07:03 IST

CBSE Board Result 2022 - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

इसके लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर CBSE Board 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JUL 13, 2022 06:42 IST

CBSE Board 10th Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

cbse,gov,in

cbseresults.nic.in

parikshasangam.cbse.gov.in

indiaresults.com

JUL 13, 2022 06:30 IST

CBSE Board Result 2022 Live - पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। किसी भी एक विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित किया जाएगा। लकिन ध्यान रहे यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। 

JUL 13, 2022 06:17 IST

CBSE Board Result 2022 - आज आएगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 13 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं  का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

JUL 13, 2022 00:06 IST

CBSE results Live - इन तरीकों से चेक कर सकते हैं सीबीएसई रिजल्‍ट

आधिकारिक वेबसाइट
एसएमएस के माध्यम से
आईवीआरएस
डिजिटल लॉकर
गूगल सर्च इंजन
एसएमएस ऑर्गेनाइजर ऐप 

JUL 12, 2022 23:34 IST

CBSE results Live - इन डिटेल्‍स की होगी जरूरत

सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 के परिणाम जल्‍द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। इसे चेक करने के लिए कुछ जरूरी डिटेल की जरूरत होगी, जो इस प्रकार है। 
रोल नंबर
जन्म की तारीख
स्कूल नंबर

JUL 12, 2022 22:58 IST

CBSE results Live - आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होंगे परिणाम

सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म 2 परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा। परिणाम तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। एक बार अपडेट जारी होने के बाद, छात्र सीबीएसई टर्म 2 के नतीजे  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in 2022 पर देख सकते हैं।

JUL 12, 2022 22:00 IST

CBSE results Live - जानिए कब जारी होंगे 12वीं के परिणाम

सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 12 वीं का परिणाम जुलाई के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले, रिपोर्टों में दावा किया गया था कि 12 वीं सीबीएसई टर्म 2 का परिणाम जुलाई 2022 के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जाएगा। लेकिन, सीबीएसई 12 वीं के परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

JUL 12, 2022 21:44 IST

CBSE results Live - चेक करें पिछले वर्षों के कक्षा 10 के पास प्रतिशत

2021- 99.04% 
2020- 91.46% 
2019- 91.10% 
2018- 86.7% 
2017- 93.12%

JUL 12, 2022 21:18 IST

CBSE results Live - एसएमएस से ऐसे देखें परिणाम

cbse10<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>जन्मतिथि<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर।
अब इसे 7738299899 पर भेज दें।
ऑनलाइन सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 टर्म 2 एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा।

JUL 12, 2022 20:56 IST

CBSE results Live - जानिए पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

सीबीएसई छात्रों को कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए।  यदि कोई छात्र ग्रेस मार्क्स के बाद भी न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहता है तो बोर्ड छात्र को 'एसेंशियल रिपीट' घोषित किया जाएगा। 

JUL 12, 2022 20:31 IST

CBSE results Live - 16 जुलाई तक रिजल्‍ट जारी होने की संभावना

सीबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम इस सप्ताह के अंत तक या 16 जुलाई, 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर सेवा के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी उमंग ऐप का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

JUL 12, 2022 19:21 IST

CBSE results Live - वार्षिक कैलेंडर के हिसाब से बनाएं योजना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अपील की है कि वह विश्वविद्यालयों को सीबीएसई परिणामों की तारीख के अनुसार अपने वार्षिक कैलेंडर की योजना बनाने का निर्देश दें। इससे उच्‍च शिक्षा में एडमिशन लेने वाले उम्‍मीदवारों को समय मिल सकेगा। 

JUL 12, 2022 18:33 IST

CBSE results Live - डिजिलॉकर से चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए छात्र डिजिलॉकर सर्विस का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। डिजिलॉकर परिणामों की जांच करने के वैकल्पिक तरीके के रूप में काम कर सकता है।

JUL 12, 2022 18:12 IST

CBSE results Live - जुलाई आखिरी में आ सकता है रिजल्‍ट

सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणाम जुलाई के चौथे सप्ताह के अंत तक, 23 जुलाई, 2022 को जारी किए जाएंगे। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए छात्रों को सीबीएसई बोर्ड के नवीनतम परिणाम 2022 अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी होगी। 

JUL 12, 2022 17:37 IST

CBSE results Live - दो टर्म में आयोजित हुई थी परीक्षा

सीबीएसई ने पहली बार कक्षा 10 और 12 की परीक्षा को दो टर्म में बांटा था। इसके लिए सिलेबस को भी दो भागों में बांटा गया था। पाठ्यक्रम के पहले भाग को टर्म 1 में कवर किया गया था, जबकि दूसरे हाफ को टर्म 2 में कवर किया गया था। टर्म 1 की परीक्षा MCQ-आधारित थी, जबकि टर्म 2 की परीक्षा व्यक्तिपरक थी।

JUL 12, 2022 17:01 IST

CBSE results Live - इन वेबसाइटों पर चेक करें रिजल्‍ट

छात्र अपने सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों की जांच कर सकते हैं।

cbse.gov.in
results.gov.in
cbseresults.nic.in
Digilocker.gov.in

JUL 12, 2022 16:38 IST

CBSE results Live - जरूरी डिटेल से करना होगा लॉगिन

सीबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम इस सप्ताह के अंत तक यानि 16 जुलाई, 2022 तक आ जाएंगे। छात्रों को सीबीएसई 10 वीं 12 वीं के परिणामों को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। साथ ही जरूरी क्रेडेंशियल से लॉगिन करना होगा। 

JUL 12, 2022 16:00 IST

CBSE results Live - जानिए पिछले साल का पास प्रतिशत

साल 2021 में सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37 फीसदी था। इस दौरान करीब 13,04,561 छात्र परीक्षा में शामिल हुए था। वर्ष 2021 में, दिल्ली क्षेत्र ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया था। कुल छात्रों में से 99.84 प्रतिशत ने 2021 में सीबीएसई कक्षा 12 पास की थी।

JUL 12, 2022 15:30 IST

CBSE results Live - आईवीआरएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

छात्र आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) के माध्यम से भी  सीबीएसई 12 वीं और सीबीएसई 10 वीं कक्षा के परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे दिए गए नंबरों को डायल करना होगा और अपना रोल नंबर और जन्म तिथि 24300699 (दिल्ली में स्थानीय ग्राहक), 011 24300699 (भारत के अन्य हिस्सों) को बताना होगा।

JUL 12, 2022 15:11 IST

CBSE results Live - 12वीं में थे 14 लाख छात्र

इस साल, (टर्म 2) की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए कुल 21 लाख छात्र और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। इन सभी का परिणाम एक साथ जारी होने की उम्मीद है।

JUL 12, 2022 14:58 IST

CBSE class 10 and 12th results Live - जल्द आएगी 10वीं रिजल्ट की डेट

Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही टर्म 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बता दें, सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 26 अप्रेल से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। बीच में खबर आई थी कि 4 जुलाई को यह परिणाम जारी हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था, अब जल्द ही नई डेट आ सकती है।

JUL 12, 2022 14:57 IST

JEECUP Result Live - यूपी पॉलिटेक्निक के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 35% अंक प्राप्त करके 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए कोई ऊपरी और निचली आयु सीमा निर्धारित नहीं है। योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

JUL 12, 2022 14:45 IST

CBSE 10 and 12th results Live - फाइनल रिजल्ट भी होगा जारी

सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार, अंतिम परिणाम में छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन और व्यावहारिक प्रदर्शन के साथ टर्म 1, टर्म 2 के परिणाम शामिल होंगे, लेकिन बोर्ड ने वेटेज के बारे में निर्दिष्ट नहीं किया है। उम्मीद है सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12वीं टर्म 2 परिणाम, 2022 को जल्द ही देखा जा सकेगा।

JUL 12, 2022 14:28 IST

CBSE class 10 and 12th results Live - दो टर्म में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा

इस वर्ष, परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी, टर्म 1 नवंबर-दिसंबर, 2021 में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के प्रारूप में आयोजित किया गया था, जबकि टर्म 2 मई-जून, 2022 में आयोजित किया गया था। टर्म 1 का रिजल्ट मार्च 2022 में जारी हुआ था जबकि टर्म 2 का रिजल्ट इस माह आने की उम्मीद है।
 

JUL 12, 2022 14:09 IST

CBSE results Live - 35 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट

इस बार लगभग 35 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी, जिसमें से 21 लाख छात्र सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए और 14 लाख छात्र सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए। इन रिजल्ट्स को cbseresults.nic.in के अलावाcbseacademic.nic.in से भी देखा जा सकेगा।

JUL 12, 2022 13:11 IST

CBSE class 10 and 12th results Live - इस बार ऑनलाइन आएगा परिणाम

केंद्रीय बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र जल्द ही टर्म 2 परीक्षा के परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12वीं टर्म 2 परिणाम, 2022 को इसी माह जारी करेगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस बार ऑनलाइन जारी किए जाएंगे परिणाम, जबकि टर्म 1 के रिजल्ट्स को ऑफलाइन जारी किया गया था।

JUL 12, 2022 12:53 IST

CBSE 10 and 12th results Live - सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड के नतीजे जल्द

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो संभावना है कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड के नतीजे जुलाई के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे, हालांकि परिणाम घोषित होने की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12वीं टर्म 2 परिणाम, 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए इस पेज को विजिट करते रहें।

JUL 12, 2022 12:34 IST

Sarkari Naukri 2022 - परिणाम जारी होने से जुड़े कार्य पूरे, रिजल्ट जल्द

सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन औरब परिणाम जारी करने से जुड़े कार्यो को लगभग पूरा कर लिए है। अब केंद्रीय बोर्ड जल्द से जल्द परिणाम जारी करने वाला है। इन परिणामों को आप cbseresults.nic.in से देख सकेंगे।