LIVE

Sarkari Naukri: बैंक, डिफेंस व रेलवे समेत इन विभागों में बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 8, 2022, 16:46 IST

सरकारी नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा दौर चल रहा है। इस समय एक तरफ रिजल्ट जारी हो रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ नए नोटिफिकेशन भी जारी हो रहे हैं। इन अपडेट्स को जल्द जानने के लिए इस पेज से जुड़े रहें। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी जानकारी जैसे नोटिफिकेशन के साथ साथ एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट को डायरेक्ट लिंक के साथ कवर किया जाता है।

Sarkari Naukri: बैंक, डिफेंस व रेलवे समेत इन विभागों में बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट जारी होने वाला है, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम आने वाला है, राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट आने वाला है, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्रेड बी भर्ती के लिए कटऑफ और रिजल्ट डेट भी जारी होने वाला है, बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पर भी अपडेट जल्द ही जारी होने वाला है।

Sarkari Naukri Today Notification 2022 LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Vacancy Details and Board Exam Result Update

इसके अलावा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा और उत्तर प्रदेश शिक्षण पात्रता परीक्षा 2022 के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। उम्मीदवार यहां से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा से जुड़े अपडेट भी चेक कर सकते हैं, बता दें, इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट जारी किया जा चुका है। इसके अलावा रेलवे नियुक्ति संस्था की ओर से ग्रुड परीक्षा संबंधी भी नई विज्ञप्ति जारी होने वाली है।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date | RBSE 10th Result 2022 Date Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022

JUN 08, 2022 13:48 IST

Sarkari Result 2022 Live - जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्ष 2022 (सीटीईटी 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड 15 जून 2022 तक सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUN 08, 2022 13:24 IST

Sarkari Result 2022 Live - महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

महाराष्ट्र बोर्ड ने एचएससी का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च शिक्षा माध्यमिक शिक्षण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट  mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 08, 2022 12:05 IST

Sarkari Result 2022 Live - राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि तकनीकी समस्या के कारण आधिकारिक साइट नहीं खुल रही है। छात्रों से अनुरोध है कि जब तक आप एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 08, 2022 10:57 IST

Sarkari Result 2022 Live - आरबीएसई 5वीं 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 08, 2022 10:02 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी नोटिफिकेशन जल्द

सीबीएसई के स्कूलों में अध्यापक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खोल दी जाएगी। 

JUN 08, 2022 08:52 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। ऐसे में यदि आप भी सरकारी नौकरी के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं तो हमारे इस लेख पर नजर बनाए रखें। यहां आपको सबसे पहले अपडेट किया जाएगा। 

JUN 08, 2022 08:17 IST

Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता

असम राइफल्स के ट्रेड्समैन एंड टेक्निकल के पदों पर 18 से 23 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज रिलैक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। साथ ही यहां अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर विजिट करें। 

JUN 08, 2022 07:46 IST

Sarkari Result 2022 Live - असम राइफल्स के पदों पर भर्ती

असम राइफल्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। असम राइफल्स ने ट्रेड्समैन के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट asamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 08, 2022 07:20 IST

Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट

वही महाराष्ट्र बोर्ड भी आज एचएससी यानी 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बीते दिन राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड आज यानी 08 जून 2022 को एचएससी का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट maharesult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 08, 2022 06:57 IST

Sarkari Result 2022 Live - आज आरबीएसई 5वीं 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 08 जून 2022 को दोपहर 1 बजे 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस बात की जानकारी राज्ट के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने दी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 08, 2022 06:29 IST

Sarkari Result 2022 Live - जूनियर इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरएसएमएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 है।

JUN 07, 2022 23:51 IST

Sarkari Result 2022: ईसीआईएल ने निकाली भर्ती

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने ट्रेड्समैन-बी के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून है। इच्छुक उम्मीदवार ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट careers.ecil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 07, 2022 23:26 IST

Sarkari Result 2022: कार्यालय सहायक पदों के लिए भर्ती

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने अधिकारी, कार्यालय सहायक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 है। 

JUN 07, 2022 22:36 IST

Sarkari Result 2022: पदों की संख्‍या और योग्‍यता

जूनियर इंजीनियर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए  उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के जरिए जूनियर इंजीनियर के 144 पद और अनुसूचित क्षेत्र में 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 07, 2022 21:50 IST

Sarkari Result 2022: RSMSSB ने निकाली भर्ती

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) पदों पर भर्ती निकाली है।  योग्य उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2022 है।

JUN 07, 2022 20:42 IST

Sarkari Result 2022: ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती

असम राइफल्स ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती निकाली है। योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 1380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 07, 2022 20:05 IST

Sarkari Result 2022: परीक्षा केंद्र में ये डॉक्‍यूमेंट ले जाना होगा जरूरी

मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी लेकर जाना होगा।

JUN 07, 2022 19:30 IST

Sarkari Result 2022: इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार धिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा का आयोजन 26 जून 2022 को होगा। 

JUN 07, 2022 19:08 IST

Sarkari Result 2022: इस बैंक ने निकाली ढेरों भर्तियां

भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) ने  ग्रुप ‘ए’ -ऑफिसर्स (स्केल- I, II और III) और ग्रुप ‘बी’ -ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) पदों पर भर्तियों निकाली हैं। अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 7 जून से शुरू हुई है। आवेदन की आखिरी तारीख  27 जून 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 8106 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

JUN 07, 2022 19:07 IST

Sarkari Result 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्‍नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी, जो इस प्रकार हैं। 
कार्यालय सहायक- 4483 पद
अधिकारी स्केल I – 2676 पद
अधिकारी स्केल II सामान्य बैंकिंग अधिकारी – 745 पद
अधिकारी स्केल II सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी – 57 पद
अधिकारी स्केल II चार्टर्ड एकाउंटेंट – 19 पद
अधिकारी स्केल II विधि अधिकारी – 18 पद
ट्रेजरी ऑफिसर स्केल II – 10 पद
मार्केटिंग ऑफिसर स्केल II – 6 पद
कृषि अधिकारी स्केल II – 12 पद
अधिकारी स्केल III (वरिष्ठ प्रबंधक) – 80 पद

JUN 07, 2022 17:08 IST

Sarkari Result 2022 Live - खनन निरीक्षक के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खनन निरीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत खनन निरीक्षक के 55 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। ध्यान रे यहां वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से खनन अभियंत्रणमें डिप्लोमा किया होगा। 

JUN 07, 2022 16:43 IST

Sarkari Result 2022 Live - क्या है बीसी सखी योजना

बीसी सखी योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 22 मई 2022 को शुरू की गई थी। इस योजना का लक्ष्य गांव की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत गांव की महिलाओं को परीक्षा पास करनी होगी। चयनित महिलाएं गांव में पैसा इकट्ठा करेंगी।

JUN 07, 2022 16:01 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां देखें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

अक्सर हम सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन चेक करते रहते हैं, लेकिन जाने अनजाने में वैकेंसी की डेट निकल जाती है और नौकरी हमारे हांथ से निकल जाती है। ऐसे में आप हमारे इस ब्लॉग पर एक नजर डाल राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में निकलने वाली भर्तियों के बारे में जान सकते हैं।

JUN 07, 2022 15:18 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपी बीसी के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ने उत्तर प्रदेश में बैंकिंग कॉरोसपोंडेंट यानी बीसी सखी के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बीसी सखी के 3534 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपी बीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 07, 2022 14:41 IST

Sarkari Result 2022 Live - जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती

बेरोजगारी के दौर में राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आरएसएसएसएसबी ने अपने यहां पर जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 07, 2022 14:15 IST

Sarkari Result Live - Junior Engineer JEN Agriculture के लिए विज्ञप्ति जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर JEN कृषि पद की सीधी भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी किया है। वे उम्मीदवार जो राजस्थान की इस भर्ती में रुचि रखते हैं और पात्रता को पूरा करते हैं, वे 07 जून 2022 से 06 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 07, 2022 13:56 IST

Sarkari Result Live - हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग अपडेट

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सहायक अभियंता, सहायक प्रोफेसर और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। आयोग इन पदों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण की नई तारीख जारी करेगा।

JUN 07, 2022 13:08 IST

Sarkari Result Today - एनटीपीसी सीबीटी 2 के रिजल्ट घोषित

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 स्तर 6 के लिए परिणाम जार कर दिया गया है। लेवल 6 श्रेणियों के लिए घोषित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परिणाम केवल आरआरबी बैंगलोर वेबसाइट rrbbnc.gov.in पर जारी किया गया है।

JUN 07, 2022 12:48 IST

Sarkari Result Live - UKSSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड

UKSSSC चालक प्रवेश पत्र 2022 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) द्वारा ग्रुप सी के तहत विभिन्न विभागों मेंDriver, Enforcement Driver & Dispatch Rider सहित विभिन्न पदों की भर्ती के लिए जारी किया गया है। sssc.uk.gov.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

JUN 07, 2022 12:29 IST

Sarkari Result Live - क्लैट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने Common Law Admission Test (CLAT) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार CLAT UG और CLAT PG के एडमिट कार्ड consortiumofnlus.ac.in पर दिए गए लिंक का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 07, 2022 11:51 IST

Sarkari Result 2022 - सड़क परिवहन निगम में नौकरी

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) कुल 300 ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। टीएसआरटीसी भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में बीई / बी.टेक / डिप्लोमा सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
 

JUN 07, 2022 11:19 IST

Sarkari Result Live - यूपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन्स एडमिट कार्ड 2022 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन्स परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। 

JUN 07, 2022 10:51 IST

Sarkari Result 2022 Live Today - आवेदन संबंधी जानकारी

असम राइफल्स के इन पदों पर 18 साल से 27 साल के युवक/युवतियां आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज रिलैक्सेशन के आधार पर छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

JUN 07, 2022 10:20 IST

Sarkari Result 2022 Live - DDA के पदों पर भर्ती

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। डीडीए ने अपने यहां पर असिस्टेंट डायरेक्टर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेटर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 279 पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 07, 2022 09:59 IST

Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता

असम राइफल्स के पदों पर आप 20 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें ट्रेड्समैन और टेक्निकल के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

JUN 07, 2022 09:22 IST

Sarkari Result 2022 Live - टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती

असम राइफल्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। कार्यालय महानिदेशक असम राइफल्स शिलांग, ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 1281 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 1 सितंबर से किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 07, 2022 08:46 IST

Sarkari Result 2022 Live - इस हफ्ते वैकेंसी

बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी के लिए टकटकी लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस हफ्ते राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। ऐसे में यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हमारे इस लेख पर एक नजर अवश्य डालें। यहां आपको वैकेंसी से संबंधित संपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

JUN 07, 2022 07:32 IST

Sarkari Result Today - नगर निगम में नौकरी

पुणे नगर निगम (पीएमसी) के पास "द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम" (ट्यूलिप) के तहत 1 वर्ष (पूर्णकालिक) की अवधि के लिए इंटर्न के लिए एक अवसर है। आवास और शहरी मामले मंत्रालय (MoHUA) ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के सहयोग से "द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम" (TULIP) लॉन्च किया है।

JUN 07, 2022 06:58 IST

Sarkari Result 2022 - ट्रेड्समैन के पदों पर नौकरी

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Electronics Corporation of India Limited) एक प्रमुख अनुसूची-ए सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (परमाणु ऊर्जा विभाग की एक इकाई) ने रोजगार समाचार (04-10) जून 2022 में 40 ट्रेड्समैन पद के लिए अधिसूचना जारी की है। ईसीआईएल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 अधिसूचना के लिए 25 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUN 07, 2022 06:35 IST

Sarkari Result Live - एसबीआई सीबीओ परीक्षा 2021 रिजल्ट जारी

भारतीय स्टेट बैंक या एसबीआई ने एसबीआई सीबीओ परीक्षा 2021 का परिणाम अपलोड कर दिया है जो 23 जनवरी 2022 को 1,226 सर्कल आधारित अधिकारियों (सीबीओ) की भर्ती के लिए आयोजित किया गया था। आप आधिकारिक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख सकते हैं।
 

JUN 07, 2022 00:28 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हेड कांस्टेबल बहाली और योग्यता

हेड कांस्टेबल के पदों पर नौकरी निकली गई हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 8 जून 2022 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू होगी। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

JUN 07, 2022 00:04 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: UPPSC में माइंस इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती

यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से माइंस इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। इसके लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 23:24 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इन ट्रेड्समैन पदों के लिए निकली भर्ती

ईसीआईएल यानी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से ट्रेड्समैन के कुल 40 खाली पदों पर भर्ती  को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

JUN 06, 2022 22:48 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आरबीआई ग्रेड ए पदों पर निकली भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 13 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 22:05 IST

Sarkari Naukri 2022: काउंसलर के पदों पर निकली भर्ती

समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार की ओर से काउंसलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 7 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट wdc.bih.nic.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में काउंसलर के 213 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 06, 2022 21:29 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर इंजीनियर पदों पर वैकेंसी

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 7 जून से 6 जुलाई 2022 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर के 139 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया है।

JUN 06, 2022 20:48 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: आईडीबीआई बैंक में निकली नौकरी

आईडीबीआई (IDBI) बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव और सहायक मैनेजर के कुल मिलाकर 1554 खाली पदों के लिए भर्ती को लेकर आवेदन की मांग की गई है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें और इसके लिए एक हजार रुपये तक की आवेदन फीस देनी होगी।

JUN 06, 2022 20:17 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: स्टेनोग्राफर के इन पदों पर निकली भर्ती

उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं। आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज ने लोअर डिविजन क्लर्क, लैबोरेट्री असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

JUN 06, 2022 19:38 IST

Sarkari Result Live: ये लोग कर सकते हैं अप्लाई


पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों पर लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट (PMT) और फिजिकल एफिश्यंसी टेस्ट(PET) के आधार पर होगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड से माध्यमिक परीक्षा पास या उससे समकक्ष किए हुए लोग ही आवेदन कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 19:04 IST

Sarkari Result Live: पश्चिम बंगाल पुलिस में बंपर वैकेंसी

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल पद के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। कुल 1666 पदों में 1410 पुरुष कॉन्सटेबल और 256 पद पर लेडी कॉन्स्टेबल के लिए पद हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 27 जून 2022 है।
 

JUN 06, 2022 18:49 IST

Sarkari Result Live: पद और वैकेंसी

रेडियो फार्मासिस्ट: 1 पद

बायो-मेडिकल इंजीनियर: 2 पद

रेडियोआइसोटोप के लिए प्रयोगशाला तकनीशियन: 2

बायो-स्टैटिस्टिशियन: 2

रेडियोग्राफर: 7

प्रोजेक्शनिस्ट: 1

मेडिकल फोटोग्राफर: 2

स्वच्छता निरीक्षक: 2

हाउसकीपर: 1

समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यकर्ता (पूर्ववर्ती बहु-पुनर्वास कार्यकर्ता): 1

ड्राइवर (साधारण ग्रेड): 1

अर्बन लेप्रोस्कोपी वर्कर: 1

JUN 06, 2022 18:48 IST

Sarkari Result Live: 55 माइन्स इंस्पेक्टर पद पर वैकेंसी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने  55 माइन्स इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स चार जुलाई 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 17:42 IST

इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख

दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल में रेडियो फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, प्रोजेक्शनिस्ट समेत कई पदों के आवेदन के लिए आज यानी छह जून 2022 आखिरी तारीख है। अभी तक अप्लाई न किया हो तो तुरंत कर दें

JUN 06, 2022 16:23 IST

Board Exam Result 2022 - यूबीएसई ने जारी किया यूके बोर्ड 2022 के रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, यूबीएसई ने आज यूके बोर्ड रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। मार्च-अप्रैल के महीनों में कक्षा 10 और 12 के लिए यूके बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए छात्र अब अपना परिणाम देख सकते हैं। यूके बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

JUN 06, 2022 16:18 IST

Sarkari Result Live - आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि

आरआरबी एनटीपीसी 2022 द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (चरण -2) स्तर 5, 3 और 2 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) पदों के लिए 12 जून से 17 जून 2022 तक आयोजित होने जा रही है।

JUN 06, 2022 15:28 IST

Sarkari Result 2022 - सड़क परिवहन निगम में नौकरी

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (Telangana State Road Transport Corporation) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कुल 300 ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
 

JUN 06, 2022 15:00 IST

Sarkari Result Live - सब इंस्पेक्टर भर्ती

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (Jammu and Kashmir Services Selection Board) ने जम्मू और कश्मीर पुलिस (JKP) पदों में उप-निरीक्षक (पुलिस) की भर्ती के लिए आयोजित OMR आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा 04 जून 2022 को www.jkssb.nic.in पर की है। 

JUN 06, 2022 14:22 IST

Sarkari Result Live - गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ग्राम सेवक के 1571 रिक्त पदों को भरने के लिए 5 जून 2022 को GPSSB ग्राम सेवक 2022 के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की। योग्य उम्मीदवार 5 जून 2022 तक GPSSB ग्राम सेवक एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते थे।
 

JUN 06, 2022 13:47 IST

Sarkari Result Live - बिहार लोक सेवा आयोग अपडेट

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल) लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में संक्षिप्त सूचना जारी की है। आयोग को उपरोक्त पद के लिए 02/03 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित करनी थी।

JUN 06, 2022 13:26 IST

Sarkari Result 2022 - आंध्र प्रदेश बोर्ड रिजल्ट, ओवरऑल पास रेट

सरकारी परीक्षा निदेशालय, आंध्र प्रदेश ने आज 6 जून को एपी एसएससी परिणाम 2022 की घोषणा की है। परिणाम बीएसईएपी की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा manabadi.co.in पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं। इस साल का ओवरऑल पास रेट 67.26 फीसदी है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियां 70.70 प्रतिशत प्रतिशत से उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़के 64.02 प्रतिशत प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए।

JUN 06, 2022 13:14 IST

Sarkari Naukri 2022 - इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (electronics Corporation of India Limited) एक प्रमुख अनुसूची-ए सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (परमाणु ऊर्जा विभाग की एक इकाई) ने रोजगार समाचार (04-10) जून 2022 में 40 ट्रेड्समैन पद के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के लिए 25 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 12:32 IST

Sarkari Naukri Live - रेल मंत्रालय के तहत नौकरी

रेल मंत्रालय के तहत इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON International Limited) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्क लीडर, स्लैब ट्रैक, सीएएम इंजीनियर और अन्य के 56 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 जून से 01 जुलाई 2022 तक पदों/तिथियों की अनुसूची के अनुसार पंजीकरण कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 12:05 IST

Sarkari Result Live - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अपडेट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 132 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। ये पद राज्य में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के अंतर्गत उपलब्ध हैं। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर -12 मिलेगा।

JUN 06, 2022 11:42 IST

Sarkari Result Live - समूह 'सी' व अन्य पद खाली

मुख्यालय तटरक्षक पश्चिम क्षेत्र (Headquarter Coast Guard West Region) ने मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर, स्प्रे पेंटर और मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक सहित विभिन्न सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर राजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 09 जुलाई 22 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 10:47 IST

Sarkari Naukri 2022 - यूपीएससी एनडीए नोटिफिकेशन

यूपीएससी एनडीए (2) 2022 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (पुरुष और महिला) 7 जून 2022 (शाम 6:00 बजे) तक आयोजित की जा रही है। संघ लोक सेवा आयोग 4 सितंबर 2022 को एनडीए के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 150वें पाठ्यक्रम के लिए और 2 जुलाई 2023 से शुरू होने वाले 112वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।

JUN 06, 2022 09:57 IST

Sarkari Naukri Live - नगर निगम में नौकरी

पुणे नगर निगम (Pune Municipal Corporation) के पास "द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम" (ट्यूलिप) के तहत 1 वर्ष (पूर्णकालिक) की अवधि के लिए इंटर्न के लिए एक अवसर है। आवास और शहरी मामले मंत्रालय (MoHUA) ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के सहयोग से "द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम" (TULIP) लॉन्च किया है।

JUN 06, 2022 09:29 IST

Sarkari Result Live - रक्षा उत्पादन विभाग में नौकरी

रक्षा उत्पादन विभाग (Department of Defence Production), मुख्य गुणवत्ता आश्वासन स्थापना (नौसेना), रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने ग्रुप सी, गैर-राजपत्रित, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पंजीकृत या स्पीड पोस्ट द्वारा जमा कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 09:00 IST

Sarkari Result Live - ग्रुप सी पदों पर नौकरी

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कलपक्कम, तमिलनाडु ने ग्रुप सी के पदों जैसे तकनीशियन / बी (क्रेन ऑपरेटर), स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड, कार्य सहायक और कैंटीन सहायक के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है।

JUN 06, 2022 09:00 IST

Sarkari Result Live - पुलिस विभाग में आया अपडेट

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जम्मू और कश्मीर पुलिस (JKP) पदों में उप-निरीक्षक (पुलिस) की भर्ती के लिए आयोजित OMR आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा 04 जून 2022 को www.jkssb.nic.in पर की है। 27 मार्च 2022 को जेकेपी एसआई परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेकेपी एसआई परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 09:00 IST

Sarkari Result Live - सांख्यिकीय सहायक की नौकरी

केरल लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकीय सहायक ग्रेड- II / सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड II - सांख्यिकीय सहायक ग्रेड II / सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड II के पद के लिए परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी किया है। उम्मीदवार सांख्यिकीय सहायक उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी keralapsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।