Pune Crime News: शर्मनाक! पति ने दिखाई हैवानियत कर दी पत्नी और चार माह के बच्चे की हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 03:22 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक हैवान पिता और पति का चेहरा सामने आया है, जिसने अपनी पत्नी के साथ 4 महीने की मासूम की हत्या की है। इस महीने की शुरुआत में पुणे के शिरूर तालुका के एक कुएं में एक महिला मृत पाई गई थी। पुलिस को उसके साथ करीब 4 महीने का उसका बच्चा भी मृत मिला था।

google

Pune Crime News: पुणे में एक हैवान पिता और पति का चेहरा सामने आया है, जिसने अपनी पत्नी के साथ 4 महीने की मासूम की हत्या कर दी। इस महीने की शुरुआत में पुणे के शिरूर तालुका के एक कुएं में एक महिला मृत पाई गई थी। पुलिस को उसके साथ करीब 4 महीने की उसकी बच्ची भी मृत मिली थी। इसके बाद पुणे ग्रामीण के शिरूर पुलिस थाने में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

Pune Crime News: शर्मनाक! पति ने दिखाई हैवानियत कर दी पत्नी और चार माह के बच्चे की हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार
Photo Credit: Representative Image

हालांकि, जांच के दौरान पुलिस टीम को पास के गन्ने के खेत में एक महिला के कपड़े मिले, जिससे संदेह पैदा हुआ और पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। उसकी पहचान का पता लगाने के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया और पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि के लिए आसपास के गांवों का दौरा किया। 

पत्नी और बच्चे को कुएं में धकेल कर मार डाला

End of Feed