Agnipath Scheme: बिहार से लेकर हरियाणा तक बवाल, पलवल में प्रदर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 12:57 PM IST

फौज को और युवा बनाने के लिए अग्निपथ स्कीम लाई गई है। लेकिन बिहार के युवाओं को इस स्कीम के प्रावधानों पर ऐतराज है।

google

अग्निपथ योजना को लेकर देश के अलग अलग राज्यों में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं।  बक्सर में सड़क और रेल यातायात प्रभावित है, सैकड़ों की संख्या में युवक विरोध जता रहे हैं।  जहानाबाद में विरोध का असर राष्ट्रीय राजमार्ग 83 और 31 पर पड़ा है। पुलिस और युवा प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव और लाठीचार्ज पुलिस की तीन गाड़ियों को किया गया आग के हवाले दर्जनों लोगों को आई चोटेंकेंद्र सरकार के द्वारा सेना में भर्ती को लेकर अग्नीपथ योजना लागू किए जाने के बाद आर्मी की तैयारी कर रहे नौजवानों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कार्यों ने नेशनल हाईवे नंबर 19 पर जाम लगा दिया और टायरों आग लगाकर हाईवे को जाम दिया। इतना ही नहीं हाईवे के दोनों तरफ लगी ग्रिल को तोड़कर हाइवे  पर फेंक दिया।

हरियाणा के पलवल में बवाल
उग्र प्रदर्शन को देखते हुए को भी तैनात किया गया है लेकिन फिर भी हालात पुलिस की कंट्रोल से बाहर होते नजर आ रहे हैं सैकड़ों की संख्या में युवा प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों की मांग है सरकार ने सेना में भर्ती को लेकर जो अग्निपथ योजना लागू की है उसे वापस लिया जाए क्योंकि पिछले काफी लंबे समय से युवा भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में यह युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक है जाम हो जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और हजारों वाहन जाम में फंसे हुए हैं

End of Feed