वैष्णो देवी भगदड़ में गई जान; 30 दिन पहले ही हुई थी शादी, पिता ने कहा- अरुण हमारे परिवार में पहला डॉक्टर था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2022, 09:12 AM IST

Vaishno Devi Incident: गोरखपुर के रहने वाले 30 साल के अरुण प्रताप सिंह की वैष्णो देवी के मंदिर में मची भगदड़ में मौत हो गई। वो पेश से डॉक्टर थे और उनकी शाद4 30 दिन पहले ही हुई थी।

google

जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी के मंदिर में शनिवार को मची भगदड़ में मरने वाले तीर्थयात्रियों में गोरखपुर के एक 30 साल के आयुर्वेद डॉक्टर भी थे। उनकी 30 दिन पहले ही शादी हुई थी। बुलंदशहर के खुर्जा के एक कॉलेज से बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) की डिग्री हासिल करने वाले अरुण प्रताप सिंह गोरखपुर में एक अस्पताल चला रहे थे।

वैष्णो देवी भगदड़ में गई जान; 30 दिन पहले ही हुई थी शादी, पिता ने कहा- अरुण हमारे परिवार में पहला डॉक्टर था

'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के अनुसार, 29 दिसंबर को अरुण अपनी पत्नी अर्चना सिंह के साथ गोरखपुर से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए। अर्चना भी पेशे से डॉक्टर हैं। अरुण के दोस्त अजय कुमार और डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह भी अपनी पत्नियों के साथ उनके साथ दर्शन के लिए गए थे। अनुग्रह नारायण गोरखपुर अस्पताल में पार्टनर हैं।

अरुण के पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि तीनों कपल ने एक कार किराए पर ली और 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए। मैंने गुरुवार को अरुण से बात की तो उसने कहा कि वह जालंधर पहुंचे हैं। अरुण ने अपनी मां तारा देवी के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि अरुण हमारे परिवार में पहला डॉक्टर था। वह अपने रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों के लिए एक प्रेरणा था। गांव के सभी लोग उस पर गर्व करते थे। अपने हिंद अस्पताल में अरुण कभी भी मरीजों से अधिक शुल्क नहीं लेता था।

End of Feed