UP: मच्छर मारने वाली दवा से 16 महिलाएं बेहोश, परिजन का आरोप- जब बिगड़ी हालत तो कंपनी वाले बोले थे नाटक कर रही हो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 01:09 PM IST

ये सभी महिलाएं ईकोटेक थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती हैं, जहां यह घटना सोमवार को हुई।

google

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) में मच्छर मारने वाली दवा के छिड़काव के बाद 16 महिलाएं बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें कंपनी से अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। ये सभी महिलाएं ईकोटेक थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती हैं, जहां यह घटना सोमवार को हुई। 

UP: मच्छर मारने वाली दवा से 16 महिलाएं बेहोश, परिजन का आरोप- जब बिगड़ी हालत तो कंपनी वाले बोले थे नाटक कर रही हो
Photo Credit: Getty Images

वहीं, जिस हॉस्पिटल में पीड़ित महिलाएं एडमिट की गईं, वहां बाहर परिजन का जमावड़ा देखने को मिला। इस बीच, पीड़ित महिलाओं के परिजन का आरोप है कि कंपनी ने उनके बेहोश होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। पीड़ित परिवारों की ओर से कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

पीड़ित महिला के परिवार की एक महिला ने हमारे सहयोगी चैनल 'मिरर नाऊ' को इस बारे में बताया और आरोप लगाया- बहू को कंपनी में चक्कर आ गया था। हमने उससे पूछा कि क्या हुआ...? उसने बताया कि चक्कर आने के समय कंपनी में सर से कहा कि बाहर जाऊंगी, मेरी तबीयत खराब हो रही है। ऐसे में कंपनी के कुछ लोगों ने उनसे कहा कि नाटक कर रही हो। अपना-अपना काम करो लाइन पर। लड़कियों को इस दौरान जबरन धकेला गया। ऐसे में एक-एक करके 16 लड़कियां बेहोश हो गईं। यह गलत नहीं है क्या, हम इसे क्या समझें?  

End of Feed