तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने दिया इस्तीफा; पार्टी की खराब हालत के लिए राहुल को ठहराया जिम्मेदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 07:31 AM IST

Telangana: एमए खान ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। स्थिति को देखते हुए मेरे पास पार्टी से इस्तीफा देने जैसे कठोर फैसले के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 

google

Telangana: तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने शनिवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। खान ने कांग्रेस नेतृत्व को लिखे अपने पत्र में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी जनता को ये समझाने में पूरी तरह विफल रही है कि वह अपनी विरासत को फिर से प्राप्त कर सकती है और देश को आगे बढ़ा सकती है।

तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने दिया इस्तीफा; पार्टी की खराब हालत के लिए राहुल को ठहराया जिम्मेदार
Photo Credit: ANI

कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने दिया इस्तीफा

उन्होंने आगे कहा कि अपने छात्र जीवन से ही चार दशकों से अधिक समय से पार्टी से जुड़े थे। साथ ही पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी के कल्याण और भलाई के लिए जी23 के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उठाई गई आवाज को नेतृत्व द्वारा असंतुष्ट के रूप में देखा गया। पत्र में कहा गया है कि अगर उन नेताओं पर भरोसा किया जाता और पार्टी की बहाली के लिए उनकी पीड़ा को समझा जाता तो चीजें अलग होतीं।

End of Feed