राजनीतिक फायदे के लिए माहौल खराब किया जा रहा, रामनवमी-हनुमान जयंती पर पहले ऐसी घटनाएं नहीं हुईं: संजय राउत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 12:48 PM IST

देशभर में बिगड़े माहौल पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए जानबूझकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है। कई घटनाएं पूर्व-नियोजित और राजनीतिक रूप से प्रायोजित हैं।

google

दिल्ली के जहांगीर पुरी में हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभा यात्रा में पथराव की घटना पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए जानबूझकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है। रामनवमी और हनुमान जयंती पर पहले कभी ऐसी घटनाएं नहीं हुईं, ये त्योहार  शांतिपूर्ण ढंग से मनाए गए। ये घटनाएं पूर्व-नियोजित और राजनीतिक रूप से प्रायोजित हैं। यह हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काने के लिए किया जा रहा है क्योंकि हिंदू-पाक, सर्जिकल स्ट्राइक और राम मंदिर के मुद्दे काम नहीं करेंगे।

राजनीतिक फायदे के लिए माहौल खराब किया जा रहा, रामनवमी-हनुमान जयंती पर पहले ऐसी घटनाएं नहीं हुईं: संजय राउत
Photo Credit: ANI

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शांति को खतरे में डालने की कोशिश की गई लेकिन यहां के लोग और पुलिस शांत हैं। कुछ लोगों का मिशन था राम और हनुमान के नाम पर दंगा भड़काना, राज्य के 'न्यू ओवैसी' हैं 'हिंदू ओवैसी'। हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैंने किसी का नाम नहीं लिया। बीजेपी ने यूपी चुनाव जीतने के लिए एआईएमआईएम के ओवैसी से जो भी काम कराया, वही महाराष्ट्र के 'न्यू हिंदू ओवैसी' से बीजेपी करने को कह रही है। 

End of Feed