केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने विमान में यात्री का किया इलाज, पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2021, 09:24 AM IST

इंडिगो फ्लाइट के दौरान केंद्रीय मंत्री भागवत कराड का चिकित्सक रूप सामने आया। उन्होंने एक यात्री की मदद की जिसकी पीएम मोदी ने सराहना की।

google

पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कहा जाता है कि वो हर अच्छे काम की दिल से सराहना करते हैं। उन्होंने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवक कराड की तारीफ की तो उसके पीछे वजह भी थी। दरअसल इंडिगो की जिस फ्लाइट से वो यात्रा कर रहे थे उसमें एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। वो उस मरीज के पास पहुंचे और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। इंडिगो ने मंत्री जी को ट्वीट के जरिए शुक्रिया किया।

केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने विमान में यात्री का किया इलाज, पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहा

पीएम मोदी ने की तारीफ
इंडिगो के ट्वीट पर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सदैव हृदय से चिकित्सक, मेरे सहयोगी द्वारा किया गया शानदार कार्य।

End of Feed