Bharat Drone Mahotsav 2022: ड्रोन टेक्नॉलॉजी को लेकर देश में काफी उत्साह, किसान भी हो रहे आकर्षित- पीएम मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 12:35 PM IST

Bharat Drone Mahotsav 2022: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ड्रोन निकट भविष्य में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत आगे लेकर जाएगा। साथ ही कहा कि ड्रोन क्रांति की चिंगारी सबसे पहले हमारे किसानों और गांव के लोगों ने पूरे देश में लगाई है।

google

Bharat Drone Mahotsav 2022: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में दो दिवसीय 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ड्रोन टेक्नॉलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है। ये जो ऊर्जा नजर आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है। ये उत्सव सिर्फ एक टेक्नोलॉजी का नहीं है बल्कि नए भारत के नए गवर्नेंस का नए प्रयोगों के प्रति अभूतपूर्व पॉजिटिविटी का भी उत्सव है।

Bharat Drone Mahotsav 2022: ड्रोन टेक्नॉलॉजी को लेकर देश में काफी उत्साह, किसान भी हो रहे आकर्षित- पीएम मोदी
Photo Credit: ANI

पीएम मोदी ने किया 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का उद्घाटन

पीएम मोदी ने कहा कि 8 साल पहले यही वो समय था, जब भारत में हमने सुशासन के नए मंत्रों को लागू करने की शुरुआत की थी। मिनिमम गवर्नेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस के रास्ते पर चलते हुए, ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को हमने प्राथमिकता बनाया। टेक्नोलॉजी ने लास्ट माइल डिलीवरी को सुनिश्चित करने में, सेचुरेशन के विजन को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है और मैं जानता हूं कि हम इसी गति से आगे बढ़कर अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed