Opposition Unity: कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बात मूर्खता है- TMC के गढ़ में बोले जयराम रमेश, AAP पर भी बरसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 07:24 PM IST

Opposition Unity: रमेश ने कहा कि जो लोग कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बात करते हैं, वे केवल विपक्षी मोर्चे और कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं।

google

Opposition Unity: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने टीएमसी को उसी के गढ़ में जाकर ऐसी बात कह दी है जो ममता बनर्जी को बिलकुल पसंद नहीं आएगी। जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बात करना मूर्खतापूर्ण है।

Opposition Unity: कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बात मूर्खता है- TMC के गढ़ में बोले जयराम रमेश, AAP पर भी बरसे
Photo Credit: BCCL

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने किसी भी पार्टी का नाम लिये बगैर कहा कि कई क्षेत्रीय दलों ने अपना स्वार्थ साधने के लिए कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है। इस तरह के दलों को कांग्रेस को ‘पंचिंग बैग’ के रूप में इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा- "कांग्रेस को अपनी धुरी बनाये बिना विपक्ष की कोई एकता नहीं हो सकती।"

कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे जयराम रमेश ने पीटीआई से बात करते हुए कहा- "यदि कोई गैर-भाजपा संगठन यह सोचता है कि कांग्रेस के बगैर कोई गठबंधन पांच वर्षों के लिए स्थिर सरकार दे सकता है तो यह खुशफहमी में रहने जैसा है। कांग्रेस के बगैर विपक्ष की कोई एकता नहीं हो सकती।"

End of Feed