MP Nikay Chunav Result 2022: मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, मात्र 14 वोट से हार गए थे चुनाव 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 06:33 PM IST

Rewa Congress Candidate Dies: रीवा जिले के हनुमना नगर परिषद से पार्षदी का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता की संडे दोपहर हार्टअटैक से मौत हो गई है।

google

MP Nikay Chunav Result 2022 Update: मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटों की गिनती आज सुबह नौ बजे शुरू हो गई थी जो फिलहाल जारी है। आज ही सभी रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इस चरण में 44 जिलों के 133 नगरीय निकाय के लिए हुए चुनाव की मतगणना हो रही है, इस चुनाव में रीवा जिले के हनुमना नगर परिषद से पार्षदी का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत हो गई है।

MP Nikay Chunav Result 2022: मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, मात्र 14 वोट से हार गए थे चुनाव 

कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता वार्ड चुनाव मैदान में थे, बताया जा रहा है चुनाव परिणाम आने पर मायूस कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता को हार्ट अटैक आ गया, बताते हैं कि उन्हें  निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 वोटों से हरा दिया, इस खबर के बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

वो इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई

End of Feed