एकनाथ शिंदे खेमे ने उद्धव गुट के 16 विधायकों को निलंबित करने की मांग की, आदित्य ठाकरे को छोड़ा, दिया ये कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 10:41 PM IST

एकनाथ शिंदे गुट के चीफ व्हिप भरत गोगावाले ने कहा कि हमने हमारे व्हिप की अवहेलना करने वाले सभी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए नोटिस दिया है; बालासाहेब ठाकरे के प्रति हमारे सम्मान के कारण उनका (आदित्य ठाकरे का) नाम नहीं दिया गया।

google

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया, इसके बाद शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को उद्धव ठाकरे के खेमे से संबंधित पार्टी के 16 विधायकों को व्हिप के उल्लंघन के लिए निलंबित करने के लिए एक याचिका दी है। एकनाथ शिंदे धड़े के चीफ व्हिप भरत गोगावाले ने विधानसभा अध्यक्ष को याचिका दी है। अध्यक्ष कार्यालय ने पुष्टि की कि 16 विधायकों को निलंबन के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। गोगावले ने पार्टी विधायकों को फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा में मौजूद रहने के लिए व्हिप भी जारी किया था।

एकनाथ शिंदे खेमे ने उद्धव गुट के 16 विधायकों को निलंबित करने की मांग की, आदित्य ठाकरे को छोड़ा, दिया ये कारण

भरत गोगावाले ने कहा कि हमने आदित्य ठाकरे को छोड़कर उन सभी लोगों को अयोग्य घोषित करने के लिए नोटिस दिया है, जिन्होंने हमारे व्हिप का उल्लंघन किया है। हमने बालासाहेब ठाकरे के सम्मान के कारण आदित्य ठाकरे का नाम नहीं दिया है।  

End of Feed