अब कर्नाटक में तेज हुआ लाउडस्पीकर विवाद, हनुमान चालीसा को लेकर हिरासत में लिए गए श्रीराम सेना के कार्यकर्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 10:14 AM IST

श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक ने कर्नाटक में अजान बजाने वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार को 9 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। 

google

बेंगलुरु: लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और सुप्रभातम बजाने के लिए कर्नाटक में श्री राम सेना के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद यह विवाह और गहरा गया है। सुबह पांच बजे से अजान के विरोध में संगठन के कार्यकर्ता सोमवार सुबह पांच बजे से हनुमान चालीसा और सुप्रभातम बजा रहे हैं। विभिन्न हिंदू संगठनों ने लाउडस्पीकर पर अज़ान के मुकाबले हिंदू मंत्रों को बजाने के लिए श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक को अपना समर्थन दिया है। दरअसल श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक ने कर्नाटक में अजान बजाने वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार के लिए समय सीमा 9 मई निर्धारित की थी।'

अब कर्नाटक में तेज हुआ लाउडस्पीकर विवाद,  हनुमान चालीसा को लेकर हिरासत में लिए गए श्रीराम सेना के कार्यकर्ता

प्रमोद मुतालिक का बयान

प्रमोद मुतालिक ने कहा, 'वे किसे गिरफ्तार कर रहे हैं? वे उन भक्तों को गिरफ्तार कर रहे हैं जो मंदिरों में भक्ति गीत बजा रहे हैं। धिक्कार है इस बीजेपी सरकार पर। वे मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं. क्यों? भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए। आप हिंदुओं और हिंदुत्व के लिए खड़े होने का दावा करते हैं, लेकिन इस (लाउडस्पीकर) पर कार्रवाई नहीं कर सकते। गिरफ्तारियां करोगे? आप नोटिस जारी करेंगे? जितना हो सके उतने लोगों पर एक्शन लो, हम देखेंगे। हमारा आंदोलन (लाउडस्पीकरों के खिलाफ) कल और तेज होगा। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक आप कार्रवाई नहीं करते। सिर्फ हमारे हिंदू संगठन ही नहीं, बल्कि पूरा हिंदू समुदाय विरोध में सड़कों पर उतरेगा - यह मेरी आपको चेतावनी है।

End of Feed