यीशु ही असली God- वायरल VIDEO में राहुल गांधी को समझाते दिखे पादरी; BJP बोली- ये 'नफरत जोड़ो' राजनीति है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 01:56 PM IST

इस बीच, कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने राहुल और पादरी से जुड़े वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे इसका कोई नाता नहीं है।

google

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व चीफ और पार्टी सांसद राहुल गांधी टी-शर्ट विवाद के बाद एक पादरी के साथ हुई बातचीत से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर निशाने पर आ गए हैं। क्लिप में तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया उन्हें कथित तौर पर समझाते हुए दिखे कि जीजस क्राइस्ट (यीशु मसीह) ही असली गॉड (भगवान) हैं न कि शक्ति और अन्य।

यीशु ही असली God- वायरल VIDEO में राहुल गांधी को समझाते दिखे पादरी; BJP बोली- ये 'नफरत जोड़ो' राजनीति है
Photo Credit: Twitter

फादर की यह टिप्पणी राहुल के सवाल पर आई थी, जिसमें वह जानना चाहते थे कि क्या जीसस भगवान का स्वरूप हैं? हालांकि, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो तेजी से वायरल होने लगा। बीजेपी के नेता इसे मुद्दा बनाते हुए न केवल कांग्रेस और राहुल बल्कि उक्त पादरी को भी घेरने लगे और देखते ही देखते इसने सियासी मुद्दे का रंग-रूप ले लिया। वैसे, शनिवार (10 सितंबर, 2022) को कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया। 

जिस VIDEO पर मचा बवाल, उसमें क्या कुछ है?
46 सेकेंड की वायरल क्लिप में राहुल और पादरी के साथ कुछ लोग एक कमरे में थे। पोन्नैया के साथ कुछ और लोग इस दौरान राहुल से बात कर रहे थे, जबकि कांग्रेस नेता उनकी बात ध्यान से सुन रहे थे। इस बीच, बात जीजस यानी कि यीशू के मुद्दे तक आ जाती है। 

End of Feed