श्रीनगर: सौरा में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल की हत्या की, गोलीबारी में बेटी भी हुई घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 09:12 PM IST

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सौरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उनकी बेटी घायल हो गई है।

google

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के सौरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सिपाही को गोली लगने से गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलिस कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी के रूप में हुई है। घटना में उनकी सात वर्षीय बेटी भी घायल हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कादरी को एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आतंकियों ने कांस्टेबल पर सौरा इलाके में स्थित उनके घर में गोलीबारी की। 

श्रीनगर: सौरा में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल की हत्या की, गोलीबारी में बेटी भी हुई घायल

आतंकियों ने कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे। कादरी तीसरे ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिनकी इस महीने आतंकवादियों ने हत्या कर दी। बच्ची के दाएं हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कांस्टेबल की हत्या पर शोक जताया और कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में पुलिस दलों को भेजा गया है। हम जल्द ही उन्हें (आतंकियों) पकड़ लेंगे।

End of Feed