क्या नीतीश कुमार की कुर्सी खतरे में है? उपेंद्र कुशवाहा बोले- कुछ BJP नेता अनावश्यक बयान देते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 06:25 PM IST

क्या नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे? इस सवाल पर जदयू संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब तक बीजेपी के साथ जेडीयू का गठबंधन रहेगा तब तक नीतीश कुमार बिहार से सीएम बने रहेंगे।

google

नई दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को दोहराया कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और बिहार में एनडीए सरकार के रहने तक इस पद पर बने रहेंगे क्योंकि वह एनडीए के नेता हैं। एएनआई से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी के साथ जेडीयू का गठबंधन बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में है और जब तक राज्य में बीजेपी के साथ गठबंधन है, नीतीश कुमार इसके नेता हैं।

क्या नीतीश कुमार की कुर्सी खतरे में है? उपेंद्र कुशवाहा बोले- कुछ BJP नेता अनावश्यक बयान देते हैं

जब एएनआई ने उनसे सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या उन पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए बीजेपी की ओर से कोई दबाव था, तो उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से इस तरह का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई दबाव नहीं है लेकिन बीजेपी के कुछ लोगों ने इस बारे में अतीत में बयान दिया और इसलिए मैंने यह कहा। नहीं तो बिहार में बीजेपी और जदयू गठबंधन में सब कुछ ठीक है।

कुशवाहा ने आगे कहा कि मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कुछ बीजेपी नेता अनावश्यक बयान देते हैं। उन्हें बयानबाजी बंद करनी चाहिए। मैं बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से उन नेताओं पर लगाम लगाने की मांग करता हूं जो बिहार के सीएम पर अनावश्यक बयान दे रहे हैं।

End of Feed