Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में उमड़ी तीर्थयात्रियों की भारी भीड़, पिछला रिकॉर्ड टूटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 03:35 PM IST

Kedarnath Dham: डीएम ने कहा कि चूंकि धाम की यात्रा में अभी डेढ़ महीने बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद है कि इस साल केदारनाथ के तीर्थयात्रियों की संख्या 13 लाख को पार कर जाएगी।

google

Kedarnath Dham: इस साल केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 126 दिनों में 11 लाख तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम का दौरा किया है। इससे पिछला रिकॉर्ड दस लाख तीर्थयात्रियों का था। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि इस यात्रा पर रिकॉर्ड संख्या में यात्री पहुंचे हैं। साथ ही कहा कि यात्रा दो साल तक कोरोना महामारी के कारण प्रभावित रही, लेकिन इस बार यात्रा विधिवत आयोजित की जा रही है।

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में उमड़ी तीर्थयात्रियों की भारी भीड़, पिछला रिकॉर्ड टूटा
Photo Credit: ANI

केदारनाथ धाम में उमड़ी तीर्थयात्रियों की भारी भीड़

End of Feed