हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी कुलगाम में मारा गया, ऑपरेशन जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 06:51 AM IST

हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी कुलगाम में मारा गया है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

google

हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी कुलगाम में मारा गया है। कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जैसे जैसे जानकारी आएगी उसे साझा किया जाएगा। बता दें कि हाल के दिनों में टारगेट किलिंग के बाद आतंकियों के खिलाफ नई रणनीति के साथ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। 

हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी कुलगाम में मारा गया, ऑपरेशन जारी

एंटी टेरर ग्रिड एक्टिव करने पर जोर
हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने (कश्मीर) घाटी में चुनिंदा तरीके से एक के बाद एक की जा रही हत्याओं के मद्देनजर जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख मनोज पांडे तथा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उन प्रमुख लोगों में शामिल थे जिन्होंने इस बैठक में हिस्सा लिया।मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

End of Feed