Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पिछले 24 घंटों में 14 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 173 हुई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 06:32 AM IST

Assam Floods: असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक नई मौतों में से कछार जिले में छह, नागांव में तीन, बारपेटा में दो और करीमगंज, कोकराझार और लखीमपुर में एक-एक मौत हुई है।

google

Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में राज्य में बाढ़ से 14 और लोगों की मौत हो गई है। वहीं असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 173 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक नई मौतों में से कछार जिले में छह, नागांव में तीन, बारपेटा में दो और करीमगंज, कोकराझार और लखीमपुर में एक-एक मौत हुई है।

Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पिछले 24 घंटों में 14 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 173 हुई

पिछले 24 घंटों में असम में 14 लोगों की मौत

अभी भी असम के 30 जिलों के 29.70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र, बेकी, कोपिली, बराक और कुशियारा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कछार जिले के सिलचर कस्बे के अधिकांश हिस्से अभी भी बाढ़ के पानी में हैं। अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को राज्य के सात जिलों में बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों का दौरा किया। साथ ही उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया।

End of Feed