कल इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा, ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या में आया है नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 06:46 PM IST

Karnataka Minister KS Eshwarappa: ठेकेदार संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या मामले में नाम सामने आने के बाद कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा का कहना है कि वह कल मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

google

ठेकेदार संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या मामले में कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा का कहना है कि वह कल मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि कल मैं इस्तीफा सीएम को सौंप रहा हूं। सहयोग के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। 

कल इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा, ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या में आया है नाम

राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। विपक्ष ने मंत्री ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग की थी, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल ने कहा कि उनके इस्तीफे की जरूरत नहीं है। ठेकेदार संतोष के पाटिल (37) उडुपी के एक लॉज में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से ईश्वरप्पा को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने का आग्रह किया। हालांकि मंत्री ईश्वरप्पा ने बुधवार को अपने पद से हटने से इनकार कर दिया था।

End of Feed