Assam Municipal Election: बीजेपी ने लहराया परचम, 80 में से 77 नगर निकायों में हासिल की जीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 07:40 PM IST

9 मार्च यानी बुधवार को असम में महानगरपालिका चुनावों के रिजल्ट जारी हुए यहां कुल 80 नगर निकायों पर मतगणना हुई जिसमें से भाजपा और सहयोगियों ने 77 सीटों पर जीत हासिल की है।

google

नई दिल्ली: असम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने असम में नगर बोर्ड चुनावों में कुल 80 में से 77 नगर निकायों पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल की। राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को चुनावों में बड़ी नाकामी झेलनी पड़ी, दिलचस्प रूप से मरियानी नगर बोर्ड की कुल 10 में से सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि शेष तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली। एएसईसी ने कहा कि पांच नगर बोर्ड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

Assam Municipal Election: बीजेपी ने लहराया परचम, 80 में से 77 नगर निकायों में हासिल की जीत

एएसईसी ने कहा कि भाजपा को 672 वार्ड में जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के खाते में 71 वार्ड आए। अन्य को 149 वार्ड में जीत मिली है। आयोग के मुताबिक, 57 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

End of Feed