Lakhimpur Kheri Case: रेपिस्टों को रिहा करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं- राहुल का BJP पर वार, प्रियंका ने भी दागा सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 09:57 PM IST

लखीमपुर खीरी जिले में अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली दो नाबालिग बहनों का शव बुधवार शाम पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने रेप के बाद मर्डर का आरोप लगाया है।

google

लखीमपुर मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि जो रेपिस्टों का सम्मान करते हैं, उनसे महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। 

Lakhimpur Kheri Case: रेपिस्टों को रिहा करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं- राहुल का BJP पर वार, प्रियंका ने भी दागा सवाल
Photo Credit: AP

बिना नाम लिए हमला

राहुल गांधी ने ट्वीट करके ये बातें कही हैं। उन्होंने ट्वीट में बीजेपी का तो नाम नहीं लिया है, लेकिन साफ है कि उनका इशारा गुजरात सरकार के उस फैसले की ओर है, जिसमें बिलकिस बानो के रेपिस्टों को रिहा कर दिया गया है। इसे लेकर बीजेपी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। रेपिस्टों के स्वागत करने की बात भी सामने आई है।

End of Feed