'Agnipath' पर आमने-सामने भाजपाई! वरुण ने पूछा- हम जाति देख राष्ट्रभक्ति तय करेंगे? पात्रा का जवाब- विपक्ष कर रहा गुमराह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 02:08 PM IST

Agnipath Scheme: इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, "यह पूरी तरह से अफवाह है। जो व्यवस्था पहले थी, आजादी के पहले से चली आ रही पुरानी व्यवस्था वही चल रही है। कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुरानी व्यवस्था को जारी रखा जा रहा है।"

google

Agnipath Scheme: सेना भर्ती से जुड़ी अग्निपथ योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं में मंगलवार (19 जुलाई, 2022) अलग-अलग राय देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने स्कीम और उससे जुड़े जाति प्रमाण पत्र के विवाद पर दो टूक सवाल उठाया कि क्या अब जाति देखकर किसी की राष्ट्रभक्ति तय की जाएगी? उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस विषय में सोचना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के प्रवक्ता विरोधियों के आरोपों के बीच सफाई देते नजर आए कि सेना में धर्म के आधार पर भर्ती नहीं होती है। विपक्ष सिर्फ इस मसले पर गुमराह कर रहा है। 

'Agnipath' पर आमने-सामने भाजपाई! वरुण ने पूछा- हम जाति देख राष्ट्रभक्ति तय करेंगे? पात्रा का जवाब- विपक्ष कर रहा गुमराह
Photo Credit: BCCL

गांधी ने ट्वीट दोपहर को एक दस्तावेज का स्क्रीनशॉट ट्वीट के साथ शेयर करते हुए लिखा- सेना में किसी भी तरह का कोई आरक्षण नहीं है पर अग्निपथ की भर्तियों में जाति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। क्या अब हम जाति देख कर किसी की राष्ट्रभक्ति तय करेंगे? सेना की स्थापित परंपराओं को बदलने से हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर जो प्रभाव पड़ेगा उसके बारे में सरकार को सोचना चाहिए।

End of Feed