IAS Athar Amir Marriage: टीना डाबी से तलाक के बाद अतहर आमिर करने जा रहे हैं 'दूसरी शादी', जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 07:30 AM IST

IAS Athar Amir Second Marriage: आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान टीना डाबी से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

google

IAS Athar Amir marriage: कश्मीर के रहने वाले IAS अतहर आमिर खान की पहली शादी (IAS Athar Amir marriage) 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी (Tina Dabi) से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक खबर आ रही है कि आमिर की दूसरी शादी हो रही है।

IAS Athar Amir Marriage: टीना डाबी से तलाक के बाद अतहर आमिर करने जा रहे हैं 'दूसरी शादी', जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
Photo Credit: Instagram

बताया जा रहा है कि अतहर आमिर खान अब डॉक्टर मेहरीन काजी (Doctor Mehreen Qazi) से शादी करने वाले हैं। गौर हो कि 2015 के यूपीएससी एग्जाम में टीना डाबी को पहली रैंक मिली और अतहर ने दूसरी रैंक हासिल की थी। ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ और 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी।

मगर उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबा ना चल सका और साल 2020 में दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी, वहीं प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगस्त 2021 में उन्हें तलाक को मंजूरी मिल गई थी और दोनों ने तलाक ले लिया था।

End of Feed