लाइव टीवी

आज की ताजा खबर, 30 दिसंबर 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Dec 30, 2019 | 21:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ताजा खबर, 30 दिसंबर (Latest News) : देश-दुनिया की उन खास खबरों पर एक नजर, जिनका जनता से सीधा सरोकार है। यहां पढ़ें सोमवार, 30 दिसंबर, 2019 की प्रमुख खबरें :

Loading ...
30 दिसंबर 2019 की सभी बड़ी और ताजा खबरें

नई दिल्ली: आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में काफी घना कोहरा रहा। इसके चलते कई ट्रेनें लेट हुईं, जबकि कई उड़ानों पर भी असर पड़ा। ट्रैफिक के चलते कई जगह जाम की स्थिति बनी। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं आज महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने अपने कैबिनेट का पहला विस्तार किया। इसके अलावा आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी और ताजा खबरें :

7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के नजदीक एसपीजी रिसेप्शन परिसर में सोमवार शाम आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। सोमवार शाम लगभग 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
पढ़ें पूरी खबर : लोक कल्याण मार्ग स्थित PM आवास के SPG परिसर में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

 दिल्ली की एक अदालत ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार 14 में से दो आरोपियों की मेडिकल रिपोर्टें पेश नहीं करने पर मंडोली जेल प्रशासन को सोमवार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। 
पढ़ें पूरी खबर : सीलमपुर हिंसा : अदालत ने जेल प्रशासन को भेजा नोटिस, आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं करने का पूछा कारण

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर चुकी है। सोमवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रखा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में सोमवार सीवियर ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और न्यू ईयर को लेकर भविष्यवाणी की। पूरी खबर पढ़ें- Weather forecast: 31 दिसंबर, 01 और 02 जनवरी के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

दिल्ली में सर्दी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं। सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही और इस दौरान विजिबिलिटी बेहद कम रही। राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में दिसंबर माह में बीते 119 वर्षों में आज सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड होने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर : Coldest Day in Delhi: दिल्ली की सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बीते 119 सालों में आज दिसंबर का सबसे ठंडा दिन!

नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर यूपी में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।  यूपी के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया।
पढ़ें पूरी खबर :DY. CM दिनेश शर्मा बोले- वोटों के लिए भगवा का इस्तेमाल करती है कांग्रेस, दंगाईयों का कर रही है समर्थन

कारगिल युद्ध के समय जरूरत महसूस होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद बनाए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को लाल किले से की थी। यहां जानें सीडीएस के पद और इस पद को संभाल रहे जनरल बिपिन रावत के बारे में।
पढ़ें पूरी खबर : जानें जनरल बिपिन रावत की उपलब्धियां, सीडीएस बनने के बाद संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस के कई कदम गैरकानूनी हैं।
पढ़ें पूरी खबर : प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- उनके कदमों से पैदा हुई अराजकता

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है। रावत देश के पहले डिफेंस स्टाफ प्रमुख होंगे। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पूरी खबर पढ़ें- आर्मी प्रमुख जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है। एनसीपी के अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। आदित्य ठाकरे ने मंत्री पद की शपथ ली।
पढ़ें पूरी खबर: अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की तो आदित्य ठाकरे ने ली मंत्री पद की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें वह एनआरसी और सीएए पर बोलते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर : NRC और CAA पर पीएम मोदी ने शेयर किया सदगुरु जग्गी वासुदेव का VIDEO, बोले- जरूर देखें

दिल्ली के बुराड़ी में स्थित उस समय में किराएदार आ गए हैं, जिसमें पिछले साल जुलाई में एक ही परिवार के 11 सदस्य लटके पाए गए थे। इसके ग्राउंड फ्लोर पर डायग्नोस्टिक सेंटर बन गया है।
पढ़ें पूरी खबर : बुराड़ी के इस घर में लटके पाए गए थे 11 लोग, अब बदली तस्वीर, मिला नया किराएदार 

उत्तर भारत में भीषण ठंड के चलते कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आगरा, लखनऊ और हरियाणा में 30-31 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर: भीषण ठंड और कोहरे से बढ़ी कंपकंपी, जानें कहां-कहां स्कूलों की हुई छुट्टी

गाजियाबाद के लोनी में अपने घर पर शॉर्ट सर्किट के कारण सोमवार (30 दिसंबर 2019) को एक बुजुर्ग महिला और पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें- गाजियाबाद के लोनी में फ्रीज में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक महिला और 5 बच्चों की मौत

चुनावी रणनीतिकार और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि मेरा सवाल और चिंता यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आधिकारिक रूप से यह क्यों नहीं कह रही हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों में NRC लागू नहीं होने देंगे?

पढ़ें पूरी खबर : प्रशांत किशोर ने इसलिए सोनिया गांधी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

भारतीय नौसेना ने नौ सैनिकों के फेसबुक इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सात नौसैनिकों द्वारा सोशल मीडिया पर दुश्मन की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं लीक करते पकड़े जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

पढ़ें पूरी खबर : नौसेना कर्मी अब नहीं कर सकते हैं Facebook का इस्तेमाल, इंडियन नेवी ने लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के घना कोहरा छाया हुआ है। कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है जिससे जनजीवन ठप हो गया है।

पढ़ें पूरी खबर : कश्मीर में भारी बर्फबारी, स्नो कटर से साफ किया जा रहा है रेलवे ट्रैक [VIDEO]

महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे अपने कैबिनेट का पहला विस्तार कर रहे हैं। खबर है कि अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जबकि आदित्य ठाकरे मंत्री बन सकते हैं।

पढ़ें पूरी खबर: महाराष्ट्र में आज उद्धव कैबिनेट का विस्तार, आदित्य ठाकरे बनेंगे मंत्री!

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि मोदी सरकार शैक्षाणिक संस्थानों को किसी भी कीमत पर राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देगी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने आवाज उठाई और विरोध-प्रदर्शन किया। 

पढ़ें पूरी खबर : HRD मिनिस्टर रमेश पोखरियाल की दो टूक- शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देगी मोदी सरकार

दिल्ली-एनसीआर में भयंकर शीतलहर के साथ कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार सुबह का तापमान तीन से चार डिग्री के बीच रहा। इसके अलावा पूरा दिल्ली एनसीआर घने कोहरे से ढक गया है। विजिबिलिटी जीरो हो गई है।

पूरी खबर पढ़ें- घने कोहरे का कहर, ग्रेटर नोएडा में कार नहर में गिरी, दो बच्चों समेत 6 की मौत

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद बाद आज पहली बार कैबिनेट विस्तार होगा। इस विस्तार में कुछ 36 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के कोटे से मंत्री बनाए जाएंगे, अजीत पवार उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

पढ़ें पूरी खबर : उद्धव ठाकरे कैबिनेट का विस्तार आज, 36 मंत्री लेंगे शपथ, अजित पवार फिर बनेंगे डिप्टी CM!

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया है। दिल्ली में कई जगह जीरो विजिविलिटी है। कम दृश्यता की वजह से उड़ानों और ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है।

पढ़ें पूरी खबर : दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, विजिविलिटी बेहद कम, 30 ट्रेनें लेट 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।