यशोमती मैय्या के नंदलाला जल्द करेगा बड़े TV शो को रिप्लेस, जानें नेहा सरगम के इस नए सीरियल की सभी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2022, 11:59 PM IST

Yoshomati Maiyaa Ke Nandlala Starcast, Story, Timing Sony TV Show Details: जल्द ही टीवी पर यशोमती मैय्या के नंदलाला सीरियल देखने को मिलने वाला है। यहां जानें नए टीवी शो की कहानी, स्टारकास्ट और ऑन एयर डेट जैसी सभी डिटेल...

google

Yoshomati Maiyaa Ke Nandlala TV Show Full Details: छोटे परदे पर नए टीवी सीरियल्स की कतार लगनी शुरू हो गई है। जल्द ही दर्शकों को एक से बढ़कर एक नए शो देखने को मिलने वाले हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम यशोमती मैय्या के नंदलाला का भी जुड़ गया है। ऑडियंस को जल्द ही टीवी पर यशोमती मैय्या के नंदलाला सीरियल देखने को मिलने वाला है। जिसका पहला प्रोमो जनता के सामने आ चुका है और ये काफी प्रॉमसिंग लग रहा है। क्योंकि अब बहुत समय के बाद बच्चों को ध्यान में रखकर टीवी शो यशोमती मैय्या के नंदलाला शुरू होने जा रहा है। तो कैसी है यशोमती मैय्या के नंदलाला की कहानी, स्टारकास्ट और ऑन एयर डेट? यहां जानें सभी डिटेल...

यशोमती मैय्या के नंदलाला जल्द करेगा बड़े TV शो को रिप्लेस, जानें नेहा सरगम के इस नए सीरियल की सभी डिटेल

यशोमती मैय्या के नंदलाला की कौन है लीड एक्ट्रेस?
सास-बहू ड्रामे से दूर अब एक धार्मिक टीवी शो यशोमती मैय्या के नंदलाला शुरू होने जा रहा है। इस टीवी शो के जरिए टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा सरगम वापसी कर रही हैं। जी हां, नेहा टीवी सीरियल यशोमती मैय्या के नंदलाला में लीड रोल निभाने वाली हैं। प्रोमो के जरिए नेहा सरगम के किरदार का खुलासा हो चुका है। वो शो में यशोदा माता का रोल निभाने वाली हैं। हालांकि बाल कृष्णा का रोल कौन करेगा अभी इसका खुसाला नहीं हो सका है। साथ ही यशोमती मैय्या के नंदलाला की बाकी स्टारकास्ट का भी खुलासा होना बाकी है। आपको बता दें नेहा सरगम को आखिरी बार टीवी शो परमअवतार श्री कृष्णा(2017-20) में देखा गया था।

End of Feed