छोटे बच्चे दे रहे थे सिमरन बुद्धरूप को रेप की धमकी, परेशान होकर टीवी एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई थी शिकायत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 08:29 AM IST

Simran Budharup On Getting Rape Threats: जानी-मानी टीवी अदाकारा सिमरन बुद्धरूप ने यह खुलासा किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर छोटे बच्चे रेप की धमकियां दे रहे थे। परेशान होकर अदाकारा ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

google

Simran Budharup On Getting Rape Threats: जानी-मानी टीवी अदाकारा सिमरन बुद्धरूप जो पॉपुलर फैमिली ड्रामा पांड्या स्टोर में ऋषिता का किरदार निभाती हैं, ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर यंग यूजर्स रेप और मौत की धमकियां दे रहे थे। ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए अदाकारा ने यह कहा कि उन्हें छोटे लड़के और लड़कियों के एक ग्रुप से अपमानजनक बातों के साथ रेप की धमकियां भी मिल रही थीं। अदाकारा ने बताया कि धीरे-धीरे चीजें इतनी खराब हो गई थीं कि उन्हें पुलिस कंप्लेंट करना पड़ा था। ‌सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात करते हुए अदाकारा ने यह कहा कि 'शुरुआत में मैं नेगेटिव कमेंट्स को हल्के में लेती थी क्योंकि मेरा किरदार इस तरह था कि उसे नापसंद किया जाना तय था।' 

इसके बाद अदाकारा ने कहा कि 'मेरे किरदार ने पांड्या स्टोर टीवी सीरियल में रावी और देव का रिश्ता तोड़ दिया था लेकिन हाल ही में चीजें बद से बदतर हो गईं जब लोग मुझे सोशल मीडिया पर अपमानजनक बातें कहने लगे और मुझे रेप की धमकियां मिलने लगीं। बहुत सारी चीजें हो रही थीं। उस समय मैंने कदम उठाया और पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज करवाई। यह छोटे बच्चों के ग्रुप थे जिनकी उम्र 13 से 14 साल होगी। इनके माता-पिता उन्हें पढ़ने के लिए फोन देते हैं लेकिन यह बच्चे अपने मां-बाप के विश्वास का गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्हें नहीं पता कि कहां लाइन खींचनी चाहिए और क्या गलत है, इसीलिए वह ऐसी चीजें करना शुरू कर देते हैं।' 

End of Feed